*सत्ता और प्रशासन बेरोजगारों को कितना दिलाया रोजगार होंगे पर्दाफाश*

0
371
अजय शर्मा/मध्य प्रदेश|  *सिंगरौली*  ऊर्जाधानी के नाम से जानने वाले जिले में शिक्षित लोग पढ़े-लिखे नौजवान आखिर सड़क पर क्यों? जिले में तमाम कंपनियां रिलायंस, हिंडालको, एनटीपीसी, एसआर, डीबीएल कंपनी, बघेल, नीलकंठ तमाम कंपनियां स्थित है फिर भी जिले के लोग आज बेरोजगार बनकर गली-मोहल्ला, सड़क-चौराहे पर इर्द-गिर्द घूम रहे आखिर क्यों? क्या जिले के लोगों के पास वह डिग्री वह सर्टिफिकेट नहीं है जो कंपनी को चाहिए! सब कुछ होने के बावजूद भी नहीं मिल रहा रोजगार और जिले में स्थानीय सरकार भाजपा की है| आखिर सत्ताधारी सरकार में पदस्थ विधायक, सांसद, महापौर क्यों नहीं उठाते आवाज? क्यों नहीं दिला पाए अब तक रोजगार? क्या चुनावी माहौल के समय ही आम जनता गरीब असहाय मजबूर लोग याद आते हैं? कहां गए वो संस्कार जब चुनावी माहौल के समय यही विधायक यही सांसद गिड़गिड़ाते हुए वोट मांगने आते हैं कहते हैं आप मुझे वोट दीजिए, मुझे विजई बनाइए, मैं आपको हर सुविधा दूंगी/देंगे| क्या यही सुविधा देने के लिए आम जनता पब्लिक के वोट लिए?
*जागो प्रदेशवासियों जागो जिले के वासियों नहीं रही मानवता खत्म हुई इंसानियत*
आज भले ही सत्ता की चादर ओढ़ विधायक, महापौर, सांसद बने लेकिन है इंसान क्या यही होती है इंसानियत जो इंसान-इंसान के काम ना सके वह इंसानियत ही कैसी खत्म हुई, मानवता शर्मसार हुई, इंसानियत चुनाव के समय यही लोग वोट मांगने आते हैं कहते हैं मैं आपके गांव का बेटा हूं बैठी हूं, आपके घर का बच्चा हूं, हमें ही विजई बनाइए जिससे हम आप सब का ख्याल रख सके, लेकिन जीतने के बाद इनको क्या हो जाता है? लोग याद नहीं आते केवल आश्वासन देने लगते हैं आखिर वादे से क्यों मुकर जाते हैं लोगों की मदद करने के बजाय अपना जेब भरने में लग जाते हैं केवल अपनी कमियों को पूरा करने में लग जाते हैं| क्या यही है इंसानियत लोगों के वोट देने का? क्या यही है परिणाम? जिले के लोग, प्रदेश के लोग क्यों नहीं समझते जो इनका भला उनके काम में सहयोग ना कर सके ऐसे लोगों को चुनाव में क्यों खड़ा करना क्यों वोट देना क्यों विजई बनाते हैं अबकी बार किसकी सरकार सोच समझकर ही वोट दें|
इनका कहना है-
यह राजनेता के लोग मीठी छुरी हैं जो लोगों को मीठा-मीठा बोलकर वोट लेते हैं और जितने के बाद इन्हें ठेंगा दिखा जाते हैं| ऐसे लोगों से सावधान रहें और अपना सही प्रत्याशी चयनित करें जो आपके काम में, सुख-दुख में साथ दे सके| ऐसे लोगों को बिल्कुल वोट ना दें जो आप के काम ना आ सके, मेरी आपसे अपील|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here