प्रो कबड्डी लीग: घर में अंतिम मुकाबला भी हारी दिल्ली

0
766

संवाददाता/नई दिल्ली : दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में अपने घरेलू चरण में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी। दिल्ली ने अपने घर में छह मैच खेले जिसमें सभी मैचों में उसे हार मिली।

त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए गए घरेलू चरण के आखिरी मैच में गुरुवार को दिल्ली को तेलुगू टाइटंस के हाथों 44-22 से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली इस सीजन में पहली ऐसी टीम है जिसने अपने घर में एक भी मैच नहीं जीता है। टाइटंस की जीत के हीरो एक बार फिर उसके स्टार रेडर राहुल चौधरी रहे। राहुल ने 21 रेड डालीं जिसमें से 15 में सफलता हासिल की। दिल्ली के लिए ईरानी खिलाड़ी अबोफजल ने सबसे ज्यादा सात अंक लिए। टाइटंस शुरू से ही मेजबानों पर हावी रही। छह मिनट के खेल में ही उसने दिल्ली पर 7-3 की बढ़त ले ली थी। यहां से उसने मेजबान को वापसी का कोई भी मौका नहीं दिया और लगातार अंक लेते हुए पहले की समाप्ति तक 20-12 की बढ़त ले ली।

दूसरे हाफ में दर्शकों की अपनी टीम से वापसी की उम्मीद थी लेकिन टाइटंस ने इस हाफ में भी दिल्ली को वापसी का एक भी मौका नहीं दिया। दिल्ली ने हालांकि दूसरे हाफ की शुरुआत में ही कुछ अंक बटोरे और स्कोर 26वें मिनट तक 17-22 कर लिया। टाइटंस ने यहां अपने आप को संभाला और फिर दिल्ली को बाकी बचे 14 मिनट में सिर्फ पांच अंक ही लेने दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here