एजेंसी/नई दिल्ली| कोरोना वायरस के मद्देनजर देशव्यापी लॉककडाउन बंद के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को सुबहदेश के लोगों के साथ वीडियो संदेश साझा करेंगे।
मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ कल सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ मैं एक वीडियो संदेश साझा करूंगा।’’
प्रधानमंत्री ने हालांकि अपने ट्वीट में यह नहीं बताया कि उनके वीडियो संदेश का विषय क्या होगा। मोदी ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 के विषय पर संवाद किया। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या 50 हो गई है जबकि इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1965 हो गया है।
































