संवाददाता/मेरठ कैंट, 10 अगस्त| मानव उत्थान सेवा समिति एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक पंजीकृत संस्था है जो समय–समय पर समाज के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यो में संलग्न है| प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा और उनके सुपुत्र श्री विभु जी के निर्देशन में वर्ष -2014 से “मिशन एजुकेशन” का शुभारम्भ किया गया | विगत वर्ष दिनांक 3 दिसम्बर 2018 को संस्था द्वारा गुजरात के सूरत शहर में चौबीस घंटे के अन्दर 16404 (सोलह हजार, चार सौ चार) किग्रा0 पाठ्य–सामग्री गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में वितरित कर Guinness world Record (गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ) बनाया गया|
माता अमृता जी के पावन जन्मदिन के अवसर पर आज पुरे भारत में संस्था के सभी आश्रमों और शाखाओ द्वारा मिशन एजुकेशन कार्यक्रम के तहत पाठय सामग्री वितरित की गयी| इसी सन्दर्भ में आज प्राथमिक विद्यालय भूड़भराल, जिला मेरठ में लगभग 300 गरीब और जरूरतमंद बच्चों को पाठय सामग्री वितरण कार्य संपन्न किया गया|
“मिशन एजुकेशन” का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण कर शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है तथा संपन्न परिवारों के बच्चों के अन्दर सहायता करने की भावना को जागृत करना है| दिल्ली के छतरपुर, राजपुर मैदान, फतेहपुर में, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ में, हरियाणा के फरीदाबाद में, गुजरात के सूरत, राजकोट, बारडोली में और महाराष्ट्र के नागपुर में School on Wheel (चलता–फिरता विद्यालय) के माध्यम से भी संस्था के सदस्यों द्वारा गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है| इस अभियान के तहत भारत के सभी राज्यों सहित विदेशों में जैसे मॉरिशस, साउथ अफ्रीका, मेक्सिको, नेपाल, केन्या आदि स्थानों पर अभी तक लगभग 5 लाख से अधिक बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जा चुकी है|
संस्था के जिला मेरठ प्रभारी महात्मा दर्शनी बाई जी व महात्मा धनिष्ठा बाई जी के द्वारा यह वितरण कार्य सम्पन्न किया गया| अन्य गणमान्य उपस्थित रहे| सभी ने इस कार्य की सराहना की| साथ ही अभियान को सफल बनाने में मिशन एजुकेशन यूथ टीम ने पूरा सहयोग दिया|

































