कुशीनगर के बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियों एवं केला किसानों के लिए ओडीओपी ऋण सहायता योजना

0
520

संवाददाता/कुशीनगर, 18 मई| उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने जनपद कुशीनगर के बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियों एवं केला किसानों के साथ-साथ केला के व्यापार से जुडे व्यक्तियों से अपेक्षा की है कि उ0 प्र0 शासन एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत ओडीओपी ऋण सहायता योजना संचालित की गई है। इसमें जिले का कोई भी लाभार्थी केले के फल, तना रेशा, जड़ एवं पत्ते से कोई भी उपयोगी उत्पाद का निर्माण अथवा व्यापार करने हेतु अधितक रू0 150 लाख तक का ऋण प्राप्त कर सकते है। इसमे केले के चिप्स, पापड़, राइपनिंग प्लान्ट व कोल्ड स्टोरेज इत्यादि हेतु भी ऋण प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि कुल प्रोजेक्ट लागत का 10 से 25 प्रतिशत का अनुदान प्रति लाभार्थी देय है। इसके अतिरिक्त ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना में ओडीओपी का प्रशिक्षण व टूलकिट भी प्राप्त किया जा सकता है।
अभय कुमार ने बताया कि एक जनपद उत्पाद योजना के उक्त सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करने एवं योजना के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जनपद के ओडीओपी उद्यमियों, प्रमुख केला किसानों एवं उद्यमी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला कृषि अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, फल संरक्षण विभाग के अधिकारी एवं अन्य इच्छुक व जागरूक उद्यमियों के साथ एक आवश्यक बैठक दिनांक 20.05.2020 को दोपहर 12.00 बजे से कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एव उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, राजकीय औद्योगिक संस्थान, पडरौना, कुशीनगर में आयोजित की जायेगी, जिसमे सभी सम्बंधितगणो से बैठक में ससमय उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here