सिलीगुड़ी में एक दिवसीय नॉकआउट फुटबाल टूर्नामेंट आयोजित

0
935

संवाददाता/सिलीगुड़ी: चम्पासारी के समन नगर स्वेच्छासेवी संगठन के सौजन्य से एक दिवसीय नॉकआउट फुटबाल टूर्नामेंट स्थानीय खेल मैदान में सम्पन्न हुआ। इस दौरान आठ टीम ने भाग लिया जिसमें विनर ट्रॉफी हिडन अकादेमी को दिया गया। इसमे रनर ट्रॉफी दीपक डी जे मोर तथा फेयर प्ले ट्रॉफी समन नगर बाजार कमिटी को मिला।  कड़ी धूप के बावजूद खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसे फुटबाल खेल का उत्साह देखते ही बनता था। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित दर्शको ने काफी उत्साह के साथ कड़ी धूप में खिलाड़ियों का मनोबल बनाये रखा। इस टूर्नामेंट के चीफ गेस्ट समाज सेवक तथा धुरन्धर टाइम्स के सह-संपादक हिम बहादुर सोनार को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। श्री सोनार ने खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति है। युवा शक्ति का पहचान बनाये रखने के लिए खिलाड़ियो का खेल प्रदर्शन होना जरूरी है। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का दायित्व हम सभी नागरिकों का है। श्री सोनार ने सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन देते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगठन के मुख्य सलाहकार तपन मंडल, बाघाजतिन विद्यापीठ के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार दत्ता, शिडोकन कराटे, पश्चिम बंगाल के  वाईस सेक्रेटरी देबाशीष दत्ता, संगठन के सजल दत्ता, विकाश मंडल, अधीर कुमार मुखर्जी, सुनु सरकार, शिवा सरकार, राणा मालिक, बासुदेव साहा, राजू दास, प्रताप मंडल, सुभादीप सरकार का सराहनीय योगदान था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here