संवाददाता/ मेरठ : जल ही जीवन है। इसको चरितार्थ करने के लिए धार्मिक और सामाजिक संस्था मानव उत्त्थान सेवा समिति द्वारा संस्था कि शाखा मेरठ, मानव धर्म मंदिर के सामने 5 दिनों से लगातार शर्बत प्याऊ द्वारा रोड पर चलते राहगीरों को तन और मन दोनों को शुकून मिल रहा है| श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से क्षेत्रीय प्रभारी महात्मा दर्शनी बाई जी के दिशा-निर्देशन और सहयोगी महात्मा धनिष्ठा बाई जी द्वारा सकोती टाण्डा रेलवे स्टेशन पर गंगा दशहरा के उपलक्ष में 15 मई से 3 जून तक “शीतल शर्बत प्याऊ” का नियमित आयोजन किया जा रहा है। सकोती रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के सभी यात्रियों को शीतल शर्बत प्याऊ द्वारा तड़पते प्यास से बहुत राहत मिल रहा है। जब प्यास लगती है तब पानी की कीमत पता लगता है। बूंद बूंद को तड़प रहे यात्रियों को मीठा और ठण्डा सरबत पीकर बहुत राहत मिल रही है | दोनों जगहों पर एक ही शाखा द्वारा 3 जून तक यह शर्बत प्याऊ की योजना है |
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से सैकड़ो लोगो के प्यास बुझाने का यह पुनीत कार्य संस्था के विभिन्न शाखाओं द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों पर अनवरत किया जाता है। इस पुनीत कार्य और निस्वार्थ सेवा की लोगों ने खूब प्रसंसा की। इस पुनीत कार्य में शाखा के कार्यकर्त्ता और मानव सेवा दल के स्वयं सेवकों ने अपना सम्पूर्ण योगदान दिया।


































Very good job by manav utthan sewa samiti