दीपालय संस्था ने चलाया “स्वच्छ समुदाय” अभियान

0
622

प्रदीप चौहान,संवाददाता/दक्षिणी दिल्ली: “कभी भी संदेह न करें कि विचारशील, प्रतिबद्ध, नागरिकों का एक छोटा समूह दुनिया को बदल सकता है। वास्तव में, यह केवल एक चीज है जो कभी भी है।– मार्गरेट मीड के प्रेरक विचारों को साकार करते हुए आज दीपालय संस्था के व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, संजय कॉलोनी के कर्मचारियों और छात्रों ने “स्वच्छ समुदाय” अभियान का आयोजन किया।

           जिसमें लोगों के एक छोटे समूह ने उस क्षेत्र को, जहाँ कूड़ा घर न होने की वजह से भारी मात्रा में कूड़ा करकट फैला हुआ था उसे  साफ करने का जिम्मा उठाया। प्रशिक्षण केंद्र के क्रिकेट टीम के खिलाडियों ने अपने इंस्ट्रक्टर की अगुवाई में सफाई करना शुरू कर दिया। समूह के प्रयासों को देखने के बाद, लर्निंग सेंटर के अन्य कर्मचारी, विद्यार्थी बच्चे, दर्शक बने कॉलोनी के युवा  व अन्य निवासी भी शामिल होते गए और सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। देखते ही देखते कूड़े के बहूत बड़े ढेर को साफ कर दिया गया।

         युवावों द्वारा चलाये जा रहे कुछ लाइव वीडियो को देखने तथा फोन द्वारा शिकायत के बाद, एमसीडी अच्छी भूमिका में आई और इस क्षेत्र को साफ करने के लिए अपने वाहन और जेसीबी को भेजा और सफाई किया। अंततः दीपालय द्वारा चलाया गया यह एक सफल अभियान साबित हुआ जिसने न सिर्फ क्षेत्र को साफ किया, बल्कि वहां के छात्रों, कर्मचारियों, कॉलोनी के युवावों व निवासियों को प्रेरित किया की कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र को साफ किया जाये और स्वच्छता  बनाये रखी जाये।

          क्षेत्र के जागरूक निवासियों ने इस प्रशंशनीय कार्य के लिए तथा समुदाय की बेहतरी में योगदान के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से  दीपालय को धन्यवाद किया । और साथ ही साथ बहुत कम दिखने वाले एमसीडी विभाग के तत्काल प्रतिक्रिया को भी सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here