श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से मिशन एजुकेशन ने बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड

1
1879

सद्भावना सम्मेलन के मंच पर गिनीज अवार्ड से संस्था को किया गया सम्मानित

संवाददाता / हरिद्वार,14 अप्रैल  2019|   मानव उत्थान सेवा समिति एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक पंजीकृत संस्था है जो समयसमय पर समाज के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यो में संलग्न है | प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा और उनके सुपुत्र श्री विभु जी के निर्देशन में वर्ष -2014 से मिशन एजुकेशन का शुभारम्भ किया गया | दिनांक 3 दिसम्बर 2018 को संस्था द्वारा गुजरात के सूरत शहर में चौबीस घंटे के अन्दर 16404 (सोलह हजार, चार सौ चार) किलो0 पाठ्यसामग्री गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में वितरित कर Guinness world Record (गिनीज विश्व रिकॉर्ड ) बनाया गया| इसका मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण करना तथा संपन्न परिवारों के बच्चों के अन्दर सहायता करने की भावना को जागृत करना है | दिल्ली के छतरपुर, राजपुर मैदान, फतेहपुर में| उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ में| गुजरात के सूरत, राजकोट, बारडोली में और महाराष्ट्र के नागपुर में School on Wheel (चलताफिरता विद्यालय) के माध्यम से भी संस्था के सदस्यों द्वारा गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है|

               इस अभियान के तहत भारत के सभी राज्यों सहित विदेशों में जैसे मॉरिशस, साउथ अफ्रीका, मेक्सिको, नेपाल, केन्या आदि स्थानों पर अभी तक लगभग चार लाख से अधिक  बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जा चुकी है| सद्भावना सम्मेलन के अवसर पर गिनीज विश्व रिकार्ड के कंसल्टेंट अश्वनी भाई सुदानी ने मिशन एजुकेशन के इस सराहनीय कार्य हेतु मिशन एजुकेशन के मार्गदर्शक श्री विभु जी को गिनीज विश्व रिकार्ड का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया|

             मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित ऋषिकुल मैदान में चल रहे सद्भावना सम्मेलन के अवसर पर समाजसेवी श्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सभी संस्कृतियों की जननी है जिसमे सभी धर्मो संप्रदाय के लोगों को आत्मसात करने की क्षमता है| भारतीय संस्कृति आध्यात्मिक सम्पदा के कारण ही विश्व के देश सदैव भारत के प्रति आकर्षित रहे है| श्री महाराज ने कहा कि हमारे देश में विविध भाषाओं, परम्पराओं को बोलने मानने वाले तथा अनेक धर्म सम्प्रदायों के लोग रहते है| यह केवल अध्यात्म सद्भावना कि शक्ति ही है जो काश्मीर से कन्याकुमारी तथा कच्छ से कामाख्या तक फैले इस महान देश को प्रेम एकता के सूत्र में बांधे हुए है| उन्होंने कहा कि हिंसा, आतंकवाद तथा वैमनष्यता जैसी बुराईयां जहां राष्ट्र को कमजोर करने की कोशिश करती हैं वहीं सामाजिक सौहार्द तथा सद्भावना राष्ट्र को मजबूत करती हैं|

Satpal ji maharaj at Haridwarr

       इस अवसर पर संस्था द्वारा पूरे शहर के विभिन्न मार्गों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया| जिसमे सम्मिलित सैकड़ों पुरुष, महिलाओं एवं बच्चों ने शहर के साथ-साथ देश को स्वच्छ बनाने हेतु संकल्प लिया| देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे| मंच संचालन महात्मा हरिसंतोषनन्द ने किया|.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here