मानसरोवर पार्क विकास समिति ने धूमधाम से मनाया ‘होली मिलन समारोह’, अनेक गणमान्य अतिथियों ने किया प्रतिभाग

0
867

मानसरोवर पार्क/गाजियाबाद। समाजिक संस्था “मानसरोवर पार्क विकास समिति” के तत्वावधान में मानसरोवर पार्क, लाल कुआँ, जिला-गाजियाबाद में ‘होली मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। सबने एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और आपसी सदभाव को बढ़ाया।
मुख्य अतिथि माननीय संजीव शर्मा (नगर अध्यक्ष), अनिल स्वामी (निगम पार्षद), सौरभ जायसवाल(प्रदेश मिडिया प्रभारी),  दुष्यंत पुंडीर(मंडल अध्यक्ष, भाजपा गाजि.) ने अपने-अपने विचार रखें और कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे और सदभाव का प्रतिक है। सभी ने क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र भी किया। माननीय अतिथि महोदय अनिल स्वामी ने सभी सार्वजनिक समस्याओं को यथा शीघ्र समाधान करने की बात कही। और होली की शुभकामनायें दी। सभी क्षेत्रीय जनता ने मंच पर उपस्थित अतिथिगण का फूल-मालाओं, पटके पहनाकर और ग़ुलाल लगाकर स्वागत किया गया।


समिति के महासचिव आर.के. गुप्ता जी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को सभी लोग समिति से जुड़े और संगठित होकर समस्याओं का समाधान कराएंगे। सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दिया। सभी अतिथियों का ग़ुलाल लगाकर, पटके पहनाकर और फूल-मालाओं से स्वागत किया।

कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे पी.एल. चुग, डॉ. उज्ज्वल चुग(आईसोल्स ग्रुप के सीईओ और फाउंडर), प्रियांशु जी(मंडल मंत्री), श्रीमती हेमलता चौधरी (मंडल महामंत्री), श्रीमती सीमा यादव (मंडल अध्यक्ष, स्वच्छता अभियान), अमित कुमार(उपाध्यक्ष युवा मोर्चा),दिनेश कुमार (वार्ड अध्यक्ष), दीलीप सैनी, आनंद लाला, सतपाल चौधरी, रामपाल चौहान(प्रधानाचार्य) प्रदीप गुप्ता, कुलदीप गिरी अनेक लोग उपस्थित रहें। दिल्ली से पधारे हुए अमर रंगीला एंड म्यूजिकल ग्रुप के प्रसिद्ध कलाकार अमर रंगीला ने अपने टीम के साथ गणेश वंदना, गुरु वंदना, राष्ट्रीय गीत और अनेक होली गीतों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री श्री संजय शर्मा ने सभी अतिथियों और क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। समिति के कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। मंच संचालन धुरंधर चौहान ने किया साथ ही सभी अतिथियों और क्षेत्रीय जनता को कार्यक्रम सफल बनाने हेतु अपना कीमती समय देने के लिए आभार प्रकट किया और होली की शुभकामनाएं भी दी| कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का भी सबने आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here