राष्ट्र निर्माण और विकास में सबको आगे आना होगा – श्री सतपाल जी महाराज

0
1262

संवाददाता /मेरठ कैंट। अखिल भारतीय धार्मिक और सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा मानव धर्म मंदिर वेस्ट एंड रोड द्वारा आयोजित जैन विवाह मंडप कैंट के प्रांगण में एक दिवसीय सत्संग समारोह के दौरान उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और प्रसिद्ध समाज सेवी श्री सतपाल जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और विकास में सबको आगे आना होगा और अध्यात्म ज्ञान से समाज मे परिवर्तन आएगा और देश का सर्वांगीण विकास होगा और भारत विश्व गुरु बनेगा। समाज के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह समाज और देश के विकास में अपना सम्पूर्ण योगदान दे। आज हमारे भारत की तरफ विश्व की निगाह टिकी है। पूरा विश्व भारत से आशा भरी निगाह से देख रहा है।यह इतिहास के पन्नों में अंकित है कि समस्त विश्व का संचालन भारत से ही हुआ है। इस लिए यह समय आ गया है कि राष्ट्र के नव निर्माण में आप आगे आये और स्वर्णिम भारत का निर्माण करे।

प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज ने मिशन एजुकेशन के वास्ते स्कुल ऑन व्हील(चलता-फिरता स्कूल बस) का फीता काटकर  शुभारम्भ किया | महाराज ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करके जागरूक करना है| गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण करना तथा संपन्न परिवारों के बच्चों के अन्दर सहायता करने की भावना को जागृत करना है | दिल्ली के छतरपुर, राजपुर मैदान, फतेहपुर में, उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में, गुजरात के सूरत, राजकोट, बारडोली में और महाराष्ट्र के नागपुर में School on Wheel (चलता-फिरता विद्यालय) के माध्यम से भी संस्था के सदस्यों द्वारा गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है|

इस अभियान के तहत भारत के सभी राज्यों सहित विदेशों में जैसे मॉरिशस, साउथ अफ्रीका, मेक्सिको, नेपाल, केन्या आदि स्थानों पर अभी तक लगभग चार लाख से अधिक  बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जा चुकी है | इसी क्रम में दिनांक 3 दिसम्बर 2018 को संस्था द्वारा गुजरात के सूरत शहर में चौबीस घंटे के अन्दर 16404 (सोलह हजार, चार सौ चार) किलो0 पाठ्य सामग्रीगरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में वितरित कर Guinness world Record (गिनीज विश्व रिकॉर्ड ) बनाया गया | 

संस्था के जिला मेरठ प्रभारी महात्मा दर्शनी बाई और सहयोगी महात्मा धनिष्ठा बाई जी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया। अनेक स्थानों से पधारें हुए भजन गायक कलाकारों ने -, गुरु चरण कमल बलिहारी रे, गुरु जी पइयां लागूं नाम लखाय दीजो रे, भजन बिना चैन ना आये राम, अब जान ले आत्म-ज्ञान, ओ बन्दे, तुझको मिले भगवान, झूठी दुनिया से घबरा रहा हूँ,तेरे चरणों में आ रहा हूँ, जैसे अनेक सुमधुर भजनों द्वारा सबको भाव-विभोर कर दिया।
देवेंद्र सिंह, राकेश गोयल, राजेश गोयल, सतेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, लटूर चौहान, अरुण कुमार, ओमवीर, शिखा चौहान, दिव्या, पारुल, आकांक्षा, नेहा आदि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here