संवाददाता/देहरादून : राजधानी देहरादून, उत्तराखंड में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने दिया “वाक फॉर योगा” का सन्देश। विश्व योगा दिवस के पूर्व प्रातःकालीन पैदल यात्रा कर राजधानी में जन-जागरण का सन्देश दिया और कहा कि सभी भारतवासी इस पर्व का हिस्सा बनें|

महाराज ने कहा कि हम सभी अपने भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व के मानसिक पटल पर एक उदाहरण प्रस्तुत करें| प्रधानमंत्री माननीय मोदी के पहल पर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में यह योगा दिवस विगत 2 साल से मनाते आ रहे है| इस साल भी २१ जून को पूरा विश्व इस योगा दिवस को मनाने को बहुत ही उत्साहित है|
विश्व योगा दिवस के उपलक्ष्य में कल प्रातःकालीन श्री प्रेमनगर आश्रम ज्वाजपुर रोड हरिद्वार द्वारा आश्रम में स्थित प्रसिद्ध गोबर्धन हाल के प्रांगण में एक बृहद योग शिविर का आयोजन किया जायेगा| जिसमें बतौर मुख्य सतपाल महाराज,कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार, रमेश पोखरियाल निशंक,सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, मदन कौशिक,कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार शामिल होंगे|
































