केंद्र सरकार सिर्फ अपने मुनाफे के लिए नई परिवहन नीति एक्ट लागू किया -अजय माकन

0
717

संवाददाता/नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर त्रिनगर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय माकन ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए तीखे हमले किए। अजय माकन ने कहा कि आज नई परिवहन नीति लागू होने से आम जनता को परेशानी के सिवाए कुछ हासिल नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार सिर्फ अपने मुनाफे के लिए इस एक्ट को लागू किया है।

अजय माकन ने कहा कि आज मोटर व्हीकल एक्ट से जनता काफी परेशान होती है। जगह-जगह पुलिस वाले लोगों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या आर्थिक तंगी है, उसको दूर करने के बजाय नई नीति को लागू करना गलत है। उन्होंने कहा कि इस परिवहन नीति को वापस लिया जाए, जिससे लोगों की राहत मिल सके। फिलहाल मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर कांग्रेस की तरफ से दिल्ली में पहली बार विरोध देखने को मिला है।

पूर्व सांसद अजय माकन ने कहा की केंद्र में बड़े मोदी और दिल्ली में छोटे मोदी विज्ञापन के सहारे सरकार चल रही है। कारोबार बंद है, मजदूरों का रोजगार छिन रहा है। दीवाली पर दुकाने खली है। व्यापारियों के सामने काम नहीं है। उधोग धंधे बंद हो गए है और इस हालत में भी मोदी सरकार जन्मदिन मनाने में व्यस्त है और सरकार के मुखिया विदेश घूम रहे है। बीते पांच सालों में भाजपा सरकार के दौरान 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी के आंकड़े बढ़ने का रिकॉर्ड पार हो गया है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के रोजगार मंत्री रोजगार देने की बजाय उत्तर भारत के युवाओं को कुशल और मेरिट में कमी होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे है। केंद्र की वित्त मंत्री से जब स्कूटर और कार नहीं बिकने का कारण पूछा जा रहा है तो वह कहती है की आज 23 से 38 सालों के युवाओं की सोच में परिवर्तन हो रहा है। मतलब साफ है कि उनका ध्यान रोजगार देने और वित्तीय हालत ठीक करने में नहीं, बल्कि युवाओं में कमी निकालने में है। ऐसे हालात में कांग्रेस कार्यकर्ता को सड़क पर उतर कर लोगों के बीच जाने कि जरुरत है।

अजय माकन ने कहा कि आज केंद्र सरकार एलआईसी के 29 करोड़ पालिसी धारकों के 11.30 लाख करोड़ रुपये पब्लिक सेक्टर यूनिट में निवेश कर रही है। गरीबों के इस जमा पूंजी को डुबोने का रास्ता सरकार अपने हाथ से बना रही है। पब्लिक सेक्टर यूनिट को ठीक करने के नाम पर जनता कि गाढ़ी कमाई को डुबोने का आखिर कौन सा अधिकार सरकार के पास है। रिजर्व बैंक की भी यही हालत है। इसलिए मेरा मानना है कि केंद्र में मोदी सरकार और दिल्ली के केजरीवाल सरकार के रहते युवाओं और व्यापारियों का भला नहीं होने वाला है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इन सभी मुद्दों पर जनता के बीच जाकर वास्तविकता जनता को बताना चाहिए।

धरने की अध्यक्षता एआईसीसी के सदस्य कांग्रेस नेता चतर सिंह ने की। इस मौके पर त्रिनगर ब्लॉक अध्यक्ष पवन मेहरा और कोहाट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लेखराज मदान के साथ पूर्व विधायक शादीराम, पूर्व निगम पार्षद एन. राजा, सतेंद्र शर्मा, नजफगढ़ मंडी के पूर्व चैयरमेन रति राम, कांग्रेस नेता राकेश भरद्वाज, दिल्ली प्रदेश डेलीगेट्स दीपक जोशी, प्रदेश कांग्रेस सचिव वरुण बसोया सहित भरी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here