जल्द ही बन्द पडरौना चीनी मिल की चिमनी चलेगी, कुशीनगर हवाईपटटी से उड़ेंगे जहाज

0
772

ममता तिवारी/कुशीनगर :  कुशीनगर के सासंद राजेश पाण्डेय उर्फ गुडडू पाण्डेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव मे किए गए वायदा को पूरा करते हुए देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे चलने वाली सरकार ने पडरौना की बन्द चीनी मिल को चलाने के लिए हरी झण्डी दे दी है।

भारत सरकार के पहल पर इस सत्र मे पडरौना चीनी मिल चलने जा रही है। चीनी मिल चलने से पूर्व मिल मजदूरो का बकाया मजदूरी व गन्ना किसानो का पुराना बकाया का आधा भुगतान कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसकी सारी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। सांसद पाण्डेय ने शुक्रवार यह जानकारी दूरभाष पर दी। उन्होंने सेलफोन के जरिए बताया कि कुशीनगर का अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण कार्य अगले वर्ष मार्च 2018 में पूर्ण कर लिया जायेगा। तत्पश्चात उड़ान शुरु हो जायेगी। और 27 सितम्बर अन्तर्राष्ट्रीय टूरिज्म दिवस पर सुबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ कुशीनगर में शिरकत करेगे। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में पर्यटन उद्योग को बढावा देने के लिए 20 करोड़ का प्रोजेक्ट का शुभारंभ संभावित है। सांसद पाण्डेय ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने के बाद विक्टोरिया लाइट से लेकर कुशीनगर में टूर एंड ट्रेवल्स के नए द्वार खुलेंगे और रोजगार के अवसर शुलभ होंगे।

सासंद ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पडोसी राज्य बिहार बेतिया से तमकुहीराज तक चार लाइन की 46 किमी सडक 130 करोड़ का प्रोजेक्ट है। जबकि दूसरा पडरौना से तमकुही, नेबुआ से कप्तानगंज 25 किलोमीटर दो लेन व खड्डा सड़क की मरम्मत भी शीघ्र ही की जाएगी। यही नहीं जनपद के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि यहां केला, हल्दी और बांस उद्योग के लिए तमकुहीराज में जमीन चिन्हित कर ली गई है। किसानों को एक करोड़ की सब्सिडी बैंक देगा, कप्तानगंज व बिशनपुरा में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले 25 किसानों का चिन्हीकरण किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here