दीपालय संस्था ने धूमधाम से मनाया 41वाँ स्थापना दिवस। समाज की बेहतरी के लिए चार दशकों से कर रही काम।

0
861

दक्षिणी दिल्ली:प्रदीप चौहान। दिल्ली के झुग्गी बस्तियों और ग्रामीण गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से काम करने वाली बेहतरीन  गैर सरकारी संस्था दीपालय ने अपना 41 वां स्थापना दिवस वर्चुअलि बड़े ही धूमधाम से मनाया।  

इस समारोह को 2100 से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन देखा, 1000 से ज्यादा लोगों का एंगेजमेंट रहा और लगभग 7500 लोगों तक इस प्री-रिकॉर्डेड प्रोग्राम ने अपनी पहुँच बनायी।

समारोह की शुरुवात संस्था के सचिव व मुख्य कार्यकारी श्री ए जे फिलिप के स्वागत भाषण, स्कूल के प्यारे बच्चों के मधुर गीत और राज्य सभा सांसद श्री के जे अल्फोंस के उदघाटन भाषण से हुई।

श्री फिलिप ने दीपालय के सफलतम 41 साल पुरे होने पर ख़ुशी का इज़हार किया। सभी दानकर्तावों, समर्थकों और सहकर्मीयों को धन्यवाद किया। और इस भव्य समारोह का संक्षिप्त ब्यौरा पेश किया।

राज्य सभा सांसद श्री के जे अल्फोंस ने, उदघाटन भाषण के दौरान, संस्था की शुरुवात से लेकर अभी तक के सामाजिक उत्थान के कामों का उल्लेख किया। अलग अलग जगहों पर लगाए जा रहे आँखों के जांच शिविर और कोरोना महामारी के दौरान संस्था के मिशन सलामती की प्रशंसा की। कोविड महामारी के दौरान दीपालय द्वारा किये गए राहत कार्यों के ऊपर छपी बुकलेट को रिलीज़ किया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए संजय कॉलोनी लर्निंग सेंटर की बच्चियों ने एक बेहतरीन डांस प्रस्तुत किया। अलग अलग समय में संगीतमय प्रस्तुतियां की गई। मोहाली में चलाये जाने वाले प्रोजेक्ट परिवर्तन के स्टूडेंट ने रंगारंग घूमर डांस प्रस्तुत किया। गोलकुआँ लर्निंग सेण्टर के स्टूडेंट्स ने लॉक डाउन पर आधारित एक बेहतरीन नाटक प्रस्तुत किया। 

प्रेजिडेंट श्री वाई चाकोचैन ने संस्था के डोनर्स और मेहनती स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा की चाहे केरला में आये बाढ़ जैसी आपदा का कठिन समय हो या कोरोना जैसी महामारी, संस्था ने सराहनीय काम किया है। साथ ही साथ कोषाध्यक्ष श्री शाजी पि जॉन और संस्था की मेंबर डॉ. एनी मैथ्यू ने अपनी अपनी बात राखी।

संस्था के पूर्व सचिव व मुख्य कार्यकारी श्री टी के मैथ्यू ने अपनी बात रखते हुए कहा की “मुझे बहुत ख़ुशी है मैंने इस संस्था का बचपन से लेकर जवान होने तक पालन पोषण किया है। ये एक नैतिक संगठन है। यह समाज के कमजोर वर्ग के सशक्तीकरण, उनकी क्षमताओ का निर्माण और सामाजिक विकास के लिए, उनकी सहायता के लिए, नीतिगत काम करता है और यह बहुत सफल रहा है। इसके सिस्टम और प्रक्रिया, नियंत्रण और अनुपालन और परिणाम खोजने वाले गुड़ ने इसे एक अनोखा संगठन बना दिया है। इस अवसर पर मैं सभी का सम्मान करना चाहूँगा। और आने वाले समय में इसी तरह की गतिविधियों को जारी रखने के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूँ ताकि समाज में गरीब और ज़रूरतमंदों का निर्वाह हो सके।”

संस्था की कार्यकारी निदेशक मिस जसवंत कौर ने प्रोजेक्ट मिशन सलामती को प्रेजेंट करने के अवसर के लिए धन्यवाद किया। साथ ही साथ कोरोना महामारी से उपजे हालत पर अफ़सोस जाहिर किया।

उन्होंने बताया की लॉक डाउन की घोषणा के बाद कम्युनिटी से डायरेक्ट जुड़े हमारे टीचर्स और कम्युनिटी वर्कर्स ने लोगों की बेरोज़गारी और राशन की कमी तथा दिल्ली में लोगों के फंसने के बारे में बताया। मीडिया द्वारा दिखाए गए दर्दनाक हालात जिसमे गांव वालों का बिना कुछ खाये पिए, नंगेपैर पैदल दिल्ली से गांव की ओर जाना हमारे लिए दर्दनाक था। कम्युनिटी और हमारे एम्प्लाइज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की वजह से प्रोजेक्ट मिशन सलामती का जन्म हुआ जिसका मकसद था सभी का कल्याण।

उन्होंने बताया की ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन, जोमैटो फीडिंग इंडिया, वेस्टर्न यूनियन और गिव इंडिया की मदद से हमने 15000 से ज्यादा परिवारों को राशन और फ़ाइनेंशियल मदद पहुँचाई। संस्था के प्रत्येक स्टाफ ने ज़रूरतमंदों की हरसंभव मदद में योगदान दिया। बहुत सारे पेरेंट्स,स्टूडेंट्स,कम्युनिटी मेंबर्स और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिसा लिया और लोगों की मदद की। ये सभी हमारे कोरोना वारियर्स हैं जिन्हे सम्मानित किया जायेगा।

साथ ही साथ उन्होंने टीचर्स के द्वारा लिए जा रहे ऑनलाइन क्लासेज को सराहा और बताया की कोरोना के दौरान कैसे सभी टीचर्स और स्टाफ को अलग अलग प्रशिक्षण दिया गया।

इसके बाद संस्था के सहयोगी और दान कर्ता संस्थानों गिव इंडिया, जोमाटो फीडिंग इंडिया, ऑस्ट्रेलिया हाई कमीशन और वेस्टर्न यूनियन के प्रतिनिधियों अपनी अपनी बात रखी।

कोरोना महामारी की वजह से बेरोज़गारी से पीड़ित ज़रूरतमंद परिवारों के लिए रोज़गार की व्यवस्था करने की मुहिम से फायदा उठाने वाले मास्क मैन जिन्होंने मास्क बनाया था, उनकी वीडियो दिखाई गई जिसमे उन्होंने महामारी की वजह से अपने जीवन में हुए प्रभाव और दीपालय के द्वारा किये गए मदद के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। 

संस्था के प्रोजेक्ट “संभव” जो ख़ास बच्चों के उत्थान व उनको मुख्यधारा में लाने के लिए चलायी जा रही है, उसके वित्तीय मदद कर्ता श्री ज्योति सागर ने संस्था के छोटे से शुरुआत से लेकर आज तक के सफर के लिए सराहा। उन्होंने बताया की तीन दशकों से दीपालय के साथ हैं और ये रिश्ता और मजबूत होता जा रहा हैं। ये ख़ुशी की बात हैं की दीपालय के डेडिकेटेड कलिक के साथ काम करने का मौका मिला, जो बिना किसी स्वार्थ के लगातार, डेडिकेशन और कमिटमेंट के साथ समाज और देश की की सेवा कर रहे हैं।

इसके बाद डॉ. जयकृष्णनन, पूर्व वाइस चांसलर केरला यूनिवर्सिटी, जिन्होंने ने मिशन सलामती को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया, उन्होंने विस्तार पूर्वक अपनी बात रखी और दीपालय के कामों की सराहना की। 

देश के जाने माने नाटक कार प्रोफेसर एन एन पिल्लई ने इस ख़ुशी के मोके पर दीपालय के साथ अपने रिश्ते और कामों में मौजूदगी के लिए धन्यवाद किया, विभिन्न जगहों पर दीपालय के द्वारा चलाये जा रहे लाइब्रेरी प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

श्री कुरियन बेहनन के द्वारा अमेरिका में चलाई जाने वाली दीपालय फ़ाउंडेशन इंक के बारे में बताने के बाद अमेरिका में इसके प्रेसिडेंट मिस्टर सी जी डेनियल ने दीपालय इंक की शुरुवात के बारे में बताया और इंडिया में संस्था के सभी सहकर्मियों को 41 वें वर्षगांठ पर बधाई दी। अमेरिकन बेंच में सिलेक्टेड पहली भारतीय महिला जज श्रीमती जुली मैथ्यू ने भी बधाई दी।

कोरोना महामारी के दौरान दीपालय द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों को प्रस्तुत करती, एक कविता ” दीपालय वालों तुम्हें सलाम” को प्रस्तुत किया गया। इस कविता की रचना संस्था में काम कर रहे कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर श्री प्रदीप चौहान ने किया है जिसे प्रस्तुत करने में म्यूजिक टीचर हिमांशु आनंद ने अपनी आवाज़ का जादू डालकर समां बाँध दिया। 

उसके बाद आई ए एस, और जीआईवो के सेकरेटरी डॉ. वि पि जॉय के द्वारा फिल्म नैना को रिलीज़ किया गया।  फिल्म दीपालय प्रोडक्शन द्वारा बनायीं गयी हैं। स्टोरी श्री ए जे फिलिप जी की है। टैलेंटेड डायरेक्टर मिस्टर शोबी माइकल ने इसे डायरेक्टर किया है। स्क्रीनप्ले और डाइलोक्स डॉक्टर प्रवीण के हैं। आर्ट डायरेक्शन और कॉस्ट्यूम मिस कल्पना जॉन और रीमा सिंह ने संभाला हैं।  टाइटल और पोस्टर डिज़ाइन मिस्टर रजनीश पि जी का हैं। साउंड रिकार्डिस्ट मिस्टर राज हैं। माँ का रोल निभाया है मिस टिंटुमोल जोसफ ने और बेटी के रोल में दीपालय लर्निंग सेंटर संजय कॉलोनी की स्टूडेंट मिस सौम्या हैँ। अन्य एक्टर्स मनोज कोनाथु, प्रदीप कुमार, दीपमाला, शिवानी सागर, पारुल कश्यप हैं।

तदुपरांत फाइनेंस डायरेक्टर श्री जॉन वर्गीस ने फिल्म में काम करने वाले सभी एक्टर्स को बधाई दी।

पूरे प्रोग्राम के कोमपेरिंग करने की ज़िम्मेदारी मिस टिनटूमोल जोसेफ़ ने बख़ूबी निभाया और अपने प्रस्तुत करके के स्किल से प्रोग्राम में जान डाल दिया।

पूरे प्रोग्राम के अलग अलग फूटेज को कम्पोज़ कर, उसे बढ़िया ढंग से ऑनलाइन प्रस्तुत करने की ज़िम्मेदारी मिस्टर रवि पहुजा ने बेहतरीन ढंग से निभाया। इसके लिए उन्हें सराहना भी मिली।

और अंततः रिटायर्ड कर्नल संजीव नायर ( डायरेक्टर ऑपरेशंस) के वोट ऑफ़ थैंक्स के साथ इस भव्य वर्चुवल समारोह का समापन किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here