
संवाददाता/टांडा,मेरठ : प्रसिद्ध समाजसेवी व आध्यात्मिकगुरू श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा एवं श्री विभु जी महाराज के नेतृत्व और मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा-मेरठ के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय टाण्डा, विकास क्षेत्र-सरधना,जिला-मेरठ, उत्तर प्रदेश में “मिशन एजुकेशन” के तहद महात्मा दर्शनी बाई जी के कर कमलों द्वारा निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम किया गया ।
साथ ही युथ टीम के सक्रिय कार्यकर्ता ओमवीर सिंह सोम,आकाश कुमार,गौरव कुमार, बालकिशोर, महकार सिंह, नेपाल सिंह सोम व अनेक शाखा कार्यकर्ता मौजूद थे| यह पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम कई दिनों से अनेक विद्यालयों में किया जा रहा है| बच्चो को प्रेरित करके एक अच्छे नागरिक बनने कि प्रेरणा दे रहे है| सामग्री पाकर बच्चों में ख़ुशी का माहौल देखने को मिला| विद्यालय के सभी शिक्षक वर्ग ने इस पुनीत और महान कार्य भूरी-भूरी प्रसंसा की| वितरण के दौरान अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे|

































