भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल हुए गोवा के 10 कांग्रेसी विधायक

0
659

एजेंसी| कर्नाटक में राजनीतिक संकट खत्म होने से पहले कांग्रेस को एक और करारा झटका देते हुए गोवा में पार्टी के 10 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। 10 कांग्रेसी विधायक दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में गोवा में 10 कांग्रेस विधायकों का समूह सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गया।

बुधवार को नाराज विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर से मिल कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर संसद के बाहर आज प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा लोकतंत्री की हत्या कर रही है। विधायकों का भाजपा अध्यक्ष अमित साह से भी मिलने का कार्यक्रम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here