भक्त ध्रुव और प्रहलाद जैसी निष्ठा होगी तो हमारा भी कल्याण होगा है -पंडित प्रेमपाल भारद्वाज

0
167

खण्डेहा/टप्पल, 30 मई। टप्पल के ग्राम खण्डेहा में भोजू वाला मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भगवत कथा महायज्ञ के तीसरे दिन पंडित श्री प्रेमपाल भारद्वाज जी ने कहा कि भक्त ध्रुव और प्रहलाद जैसी निष्ठा होगी तो हमारा भी कल्याण होगा है। भक्त प्रहलाद के जीवन में कितना संघर्ष आया लेकिन भक्त का विश्वास नहीं डगमगाया। भक्त की दृढ भक्ति और विश्वास से भगवान हर मुश्किल घड़ी में साथ देते है।

भारद्वाज जी ने कहा कि भक्ति करने से हमारे परिवार में संस्कार बनता है। वही संस्कार हमारे जीवन को सार्थक और धन्य बनाता है। यही मानव जीवन का लक्ष्य है। विना भक्ति का मनुष्य का जीवन बिना नमक के भोजन के समान होता है। आचार्य जी ने भक्त प्रहलाद और बुआ होलिका प्रसंग के साथ अनेक उदाहरणों के द्वारा भक्तों को समझाया।

कथा के आयोजनकर्ता पंडित उमेशचंद शर्मा एवं परीक्षित चौधरी सत्यदेव जी ने कथाव्यास पंडित श्री प्रेमपाल भारद्वाज जी का फूल-मालाओं और मुकुट पहना कर स्वागत किया। साथ ही मंच पर उपस्थित सभी गायक कलाकारों का फूल-मालाओ और तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान अंकित कुमार शर्मा, दीपेश शर्मा, योगेश शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, पंडित मुरारीलाल शर्मा, राकेश शर्मा, मास्टर अनिल चौधरी, मनोज चौधरी, चौधरी राजवीर, शिवकुमार चौधरी, शिवदत्त काका, सुरेश दादा, राकेश शर्मा, योगेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, मास्टर किशनचंद शर्मा, हेमंत गुप्ता, मास्टर सुशील शर्मा, फकीरचंद शर्मा(महाशय जी), रामश्री देवी, रामवती देवी, पुष्पा देवी, शीला देवी, रुकमणी देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

दिल्ली से आये भजन गायक कलाकार अमर रंगीला ने अपने सुमधुर भजनों से समां बांधा और सबको भक्ति रस में सराबोर कर दिया। आरती पूजन के साथ आज के कार्यक्रम को विश्राम किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here