दिल्ली में आयोजित “टूरिज़्म सर्वे एंड अवॉर्ड्स-2021” में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज नें अवार्ड लेकर बढ़ाया उत्तराखंड का शान

0
457

संवाददाता/नई दिल्ली: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज नें आज नई दिल्ली में आयोजित “टूरिज़्म सर्वे एंड अवॉर्ड्स-2021” वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड को ‘बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन,’ ‘बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन’ तथा ‘बेस्ट स्प्रीचुअल डेस्टिनेशन’ तीन श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन, ऋषिकेश को बेस्ट एडवेंचर डेस्टीनेशन और श्री केदरानाथ धाम को बेस्ट स्प्रीचुअल डेस्टीनेशन घोषित किया गया है। माननीय केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री किसन रेड्डी गंगापुरम ने उत्तराखंड पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज को ये पुरस्कार प्रदान किए।
इस प्रकार के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से निश्चित रूप राज्य को पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान मिलेगी। निःसंदेह यह ‘देवभूमि’ उत्तराखंड के समस्त निवासियों के लिए गर्व एवं हर्ष की बात है।

पुरस्कार ग्रहण करने के उपरांत महाराज नें उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के बाद से उत्तराखंड पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म और आयुष के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। राज्य अपने प्राकृतिक सौंदर्य से सदियों से देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। यहां साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। रोमांच में रुचि रखने वालों के लिए यह पसंदीदा गंतव्यों में शामिल हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए हम साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम भी कर रहे हैं।

महाराज नें कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार केदरानाथ में विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। हमारा उद्देश्य चारों धाम की यात्रा बंद होने के बाद, उनके वैकल्पिक तीर्थस्थलों को शीतकालीन चारधाम के तौर पर प्रमोट करना है। हमारी सरकार उत्तराखंड पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने और अपने कर्मचारियों व स्थानीय समुदायों के विकास के प्रति संकल्पबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here