भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना कोष में 500,000 डॉलर दिये

0
891

संयुक्त राष्ट्र/नई दिल्ली : भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना कोष में 500,000 डॉलर का योगदान दिया है और उसने उम्मीद जताई कि देशों द्वारा अधिक निधि दिए जाने से इस वैश्विक संस्था के शांति स्थापित करने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। दिसंबर 2005 में शांति स्थापना आयोग की शुरुआत से ही भारत इसका सदस्य रहा है और अभी तक उसने शांति स्थापना कोष में 50 लाख डॉलर की राशि का योगदान दिया है। उसका ताजा योगदान 500,000 डॉलर का है।

इस कोष की शुरुआत संघर्षग्रस्त देशों में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से संगठनों, गतिविधियों और कार्रवाइयों को समर्थन देने के लिए हुई थी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि तन्मय लाल ने शुक्रवार को यहां शांति स्थापना कोष की वार्षिक बैठक में कहा, हम उम्मीद करते हैं कि शांति स्थापना कोष अधिक संख्या में निधि आकर्षित करने में सक्षम होगा ताकि शांति स्थापित करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों का जमीनी स्तर पर अधिक असर पड़ सके।

साभार : वेबवार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here