कार्यालय संवाददाता,कुशीनगर 12 फरवरी| संचारी रोग नियंत्रण अभियान/ दस्तक अभियान कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद में दिनांक 10 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम अंतर्गत आज प्रातः जनपद मुख्यालय स्थित प्रा0/उच्च प्रा0 विद्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई।
जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह द्वारा रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया, इस अवसर पर उन्होने सभी अधिकारियों से इस कार्य मे अपने स्तर से प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु आह्वान किया।
ईस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरिचरण सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, डॉ0 इस0एन0 पांडेय, डॉ0 एस0पी0 सिंह सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

































