राष्ट्र की एकता के लिए सद्भावना की ज्योति जलानी होगी-श्री सतपाल महाराज

0
978

नई दिल्ली,16 नवंबर । सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं सद्भावना के प्रेरक माननीय श्री सतपाल महाराज ने कहा कि राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए जन-जन में सद्भावना की ज्योति को जलाना होगा। समाज में प्रेम, शांति व सद्भावना का वातावरण बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा।
श्री सतपाल महाराज ने यहाँ ऐतिहासिक रामलीला मैदान, अजमेरी गेट मे मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन के शुभारंभ के अवसर पर विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह गुलदस्ते में अनेक प्रकार के फूल गुलदस्ते की शोभा को बढ़ाते हैं उसी तरह यह भारत वर्ष हम सबके लिए गुलदस्ते के समान है तथा हिंदू, मुसलमान, सिक्ख, ईसाई आदि हम सभी इस गुलदस्ते के सुंदर फूल हैं। उन्होने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सब इस भारत रूपी गुलदस्ते की शोभा को बढाएं तथा इसकी एकता व अखंडता की रक्षा करें।
श्री महाराज ने कहा कि हमें अपने अंदर से संकीर्णताओं को त्याग कर अपने विचारों को गंगा की तरह निर्मल एवं भेदभाव रहित बनाना चाहिए। जब समाज में शांति होगी, सद्भावना होगी तभी देश सामाजिक व आर्थिक रूप से उन्नति कर विकास के पथ पर आगे बढेगा। उन्होने बताया कि हमें बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ आंतरिक स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देना होगा तथा हम सभी को मिल-जुल कर देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए भरपूर प्रयास करना चाहिए।
समारोह में राष्ट्रीय एकता शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें देश-विदेश से आये हजारों प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं संस्था के सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आये अनेक प्रतिनिधियों ने श्री सतपाल महाराज सहित अनेक मंचासीन विभूतियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर छोटे-छोेटे बच्चां ने राष्ट्रीय एकता पर आधारित देशभक्ति से प्रेरितनाटक का भी मंचन किया। म्ंच का संचालन महात्मा श्री हरिसंताषानंद द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here