श्रीनिवास तिवारी/हाटा, कुशीनगर : कुशीनगर जनपद के हाटा नगरपालिका क्षेत्र के दुलार वरवाँ मार्ग पर चंम्पा देवी शिक्षण संस्थान मे बसंतपंचमी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जहाँ बच्चों ने बड़े ही मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस तरह के आयोजन से बच्चों में अच्छे संस्कार बनते है| आज लोग अपने घर में लक्ष्मी अर्थात धन चाहते हैं पर लक्ष्मी का वाहन उल्लू है I उल्लू को दिन के प्रकाश में दिखाई नहीं देता इसीलिए मनुष्य के पास अधिक धन हो जाने से धन के अभिमान में उसकी ज्ञान-नेत्र बंद हो जाते हैं I वह धन का दुरूपयोग करने लगता हैं I पर जिसके पास विद्या की देवी सरस्वती है उसके पास लक्ष्मी और विष्णु दोनों की कृपा बरसती है I
‘विद्या ददाति विनयम’
अर्थात विद्या हमें ज्ञान प्रदान करती है और ज्ञान से विनय आता है, समर्पण आता है और दूसरों के प्रति आदर-सम्मान कि भावना जाग्रत होती है| यह पर्व हमें यही शिक्षा देता है कि मनुष्य को बगुला से हंस बना देता है l देखने में दूर से बगुला और हंस एक जैसा सफ़ेद दिखता है पर गुण में अन्तर है, हंस मोति चुगता है और बगुला मछली l उसी प्रकार अच्छी संगति में आने से मनुष्य का विवेक जागृत होता है और उसका कर्म सुधरता है l अगर आज हर इंसान सतसंगत में आने लगे तो सबके विचार और कर्म सुधरने लगेंगे तथा देश में स्वतः अमन-चैन की स्थापना हो जाएगी l
कार्यक्रम में यह सभी बिद्यालय परिवार के सदस्य रहे मौजूद
चंम्पा देवी शिक्षण संस्थान के प्रबंधक अनिरुद्ध तिवारी,सहित डाक्टर सतीश तिवारी श्रीमती मीनाक्षी तिवारी, सहायक अध्यापक श्रीमती सुमन तिवारी, अनारमती देवी, कनकलता देवी, महमूद अली,कौशल कुमार सिंह ,अवधेश पाठक, बलराम निषाद, दाई फूलेसरी देवी मौजूद रही।
































