बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देख नगर निगम ने खरीदे प्रदूषण नियंत्रण वाहन।

0
674

संवाददाता/ग़ाज़ियाबाद| ग़ाज़ियाबाद नगर निगम ने बढ़ते हुए प्रदूषण को मध्यनजर रखते हुए प्रदूषण नियंत्रण वाहन(STP शोधित जल का छिड़काव) का क्रय किया गया जिसको आज महापौर आशा शर्मा जी एवं नगर आयुक्त दिनेश सिंह जी ने हरी झंडी दिखाकर एवं पूजा अर्चना कर शहर में छिड़काव के लिए रवाना किया।
यह वाहन का डेमो महापौर जी ने एक माह पूर्व राज नगर में कराया था, आज एव ही वाहन की रवानगी की है दो तीन रोज में ऐसे ही 4 वाहन ओर क्रय कर शहर में चलाए जाएंगे।
यह वाहन में 9 हज़ार लीटर का टेंक है जिसमे सीवर के पानी का प्रयोग होगा और उस पानी को फिल्टर कर के यह वाहन छिड़काव करेगा,यह वाहन 9 हज़ार लीटर पानी से लगभग 10 घंटे कार्य करेगा, इस वाहन की कीमत लगभग 24.95 लाख है।
यह वहां के चारो तरफ एवं ऊपर की तरफ फाउंटेन लगे हुए हैं जिससे छिड़काव होगा। इस दौरान लेखाधिकारी अरुण मिश्रा जी,नगर स्वास्थ अधिकारी मिथलेश जी,अधिशासी अभियंता मनोज प्रभात जी,वी पी शर्मा जी, एव अन्य लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here