संवाददाता/कुशीनगर, 11 मई| विशेष सचिव वन विभाग, पर्यावरण/नोडल अधिकारी गौरव वर्मा ने आज एसडीएम खडडा कोमल यादव के साथ कोरेंटाइन सेन्टर, गेहूं क्रय केन्द्र सहित तहसील मुख्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देते हुए हर हाल में लाक डाउन व फिजिकल डिस्टेंस का पालन कराने का निर्देश दिया।
नोडल अधिकारी वर्मा ने रास्ते में बैंक व बाजार में भीड़ देख इस पर निगरानी रखने, गरीबों को मिलने वाले राशन ब्यवस्था को चुस्त दुरस्त रखने व बाहर से आने वाले श्रमिकों को तहसील मुख्यालय से फूड कीट देकर होम कोरेंटिन रहने व समय समय पर उनकी जांच करते रहने का निर्देश दिया। उन्होनें सामुदायिक रसोईघर का भी निरीक्षण कर रसोईयों से भोजन ब्यवस्था की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने तहसील मुख्यालय के कोविड-19 सम्बन्धित सभी सूचनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी लेकर हर हाल में लाक डाउन के नियम व निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया।
इस दौरान लाइजनिंग अफसर अश्वनी पाण्डेय, तहसीलदार डा.एस के राय, नायब तहसीलदार रवि यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत देवेश मिश्र, सीओ, एमवाईसी डा. प्रभु, पूर्ति निरीक्षक रमेश चन्द्र तिवारी, प्रभारी निरीक्षक, राजस्वकर्मियों सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

































