संस्था द्वारा सोनीपत में रक्तदान शिविर संपन्न

0
787

संवाददाता/सोनीपत,   विश्व प्रसिद्ध अध्यात्मिक गुरू श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से धार्मिक और सामाजिक संस्था  मानव उत्थान सेवा समिति शाखा सोनीपत के तत्तवाधान मे रविवार को  विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सैक्टर 14 स्थित श्री हंस सत्संग भवन मे किया गया | कार्यक्रम का शुभांरभ  मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाअध्यक्ष  राजीव जैन ने दीप प्रज्जवल्लित कर किया|  संस्था के शाखा प्रधान राजेंद्र सरोहा  ने संस्था के विभन्न सेवा कार्यो का जिक्र करते हुए माननीय अतिथीगण का स्वागत किया | तत्पश्चात माननीय मुख्य अतिथि जैन  ने संस्था की तारीफ करते हुए रक्तदान शिविर की भूरी-भूरी प्रशंसा की | संस्था के क्षेत्रीय प्रभारी साध्वी विनय  बाई व रोहिता बाई ने अपने  महाराज  के  द्वारा समाज में किये जा रहे कार्यो के बारे में सबको अवगत करवाया |

साध्वी ने कहा कि महाराज जी भारत  की खोई हुई गरिमा को पुनः दिलाने और भारत को विश्व  गुरू की स्थापना हेतु संकल्पित है | अपने हजारों अनुयायियों सहित भारत के कोने-कोने में अध्यात्म कि चेतना को जन-जन तक पहुँचाकर भारत को एक नई दिशा प्रदान कर रहे है|इसी प्रेरणा से प्रेरित होकर भारत में संस्था  के विभिन्न शाखाओं द्वारा समय -समय पर रक्तदान शिविर, वस्त्र वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, चिकित्सा शिविर, योग शिविर, स्वच्छता अभियान, प्राकृतिक आपदा जैसी भीषण परिस्थितियों के समय भी सहायतार्थ हेतु कैम्प लगाना जैसी अनेक सामाजिक  कार्य किये जा रहे है | शिविर मे लगभग 120 लोगो ने रक्तदान देकर इस महान यज्ञ में अपना महादान किया | शिविर में अजय शेखावत (वाईस प्रिन्सिपल ) भी मौजूद थे | शिविर को सफल बनाने  मे मानव सेवा दल और  यूथ विंग का बड़ा सहयोग रहा |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here