संवाददाता/ग्रेटर नोएडा,28 दिसंबर। विश्व प्रसिद्ध आदि शक्ति माता निर्मला देवी की आध्यात्मिक संस्था सहज योग द्वारा ग्रेटर नोएडा के ग्राम सालारपुर में 5 दिवसीय “अंतर्राष्ट्रीय सतयुग सेमिनार” के पहले दिन पुरे क्षेत्र में ढ़ोल-नगाड़े और जयकारे के साथ व्यापक स्तर पर एक सदभावना रैली का आयोजन किया गया। सहज योग संस्था के संचालक और सतगुरु डॉ. आई.एस.बंसल ने कहा कि माता निर्मला देवी जी की प्रेरणा से 5दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सतयुग सेमिनार का आयोजना किया गया है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आएं संस्था से जुड़े भक्तों, अनुयायियों और क्षेत्रवासियों ने सबको यह संदेश दिया कि माता निर्मला जी कलयुग के अवतार हैं।

संस्था के सद्गुरु डॉ.आई.एस.बंसल ने कहा कि माता निर्मला जी प्रत्येक युग में एक महाअवतार के रूप में रही हैं। पहले युगों में भी श्री पार्वती, सीता, नानकी, फातिमा, मदर मैरी थी इसलिए हम कलयुग में माता निर्मला देवी जी की जय-जयकार करते है। उनकी कृपा से हमें आत्मसाक्षात्कार प्राप्त हुआ है। जो ज्ञान हमें आदिशक्ति से मिला है, वही ज्ञान हम भी जनता को दे रहे हैं जिससे अनुभूति कर प्रत्येक व्यक्ति अपने समस्त बीमारियों का इलाज स्वयं कर सकता है।
उन्होंने ने कहा कि व्यक्ति आत्म साक्षात्कार करके खुद के अंदर ऐसी अनुभूति पाता है कि वह अपने और परिवार के सभी लोगों की समस्याओं को स्वयं ठीक कर सकता है। यह दावा केवल सहज योग ही करता है और यह आत्म साक्षात्कार करने के बाद वह स्वयं गुरु बन जाता है। मैं (डॉ बंसल) यह संदेश दुनिया वालों को देना चाहता हूँ कि वह सहज योग को पहचाने, माता निर्मला जी के ज्ञान को आत्म साक्षात्कार करें ताकि अपने जीवन में भी शांति हो और समाज में भी शांति हो पूरे देश में भी शांति हो जाएं। निर्मला माता जी की इस ज्ञान से आत्म साक्षात्कार से सभी सुखी और संपन्न होंगे।


सतगुरु डॉक्टर बंसल ने कहा कि हम मीडिया के सामने यह दावा करते है कि आप (मीडिया) यहां आए हुए समस्त भक्तों से पूछे कि आपको इस संस्था से क्या लाभ मिला है। उन्होंने ने कहा कि हम हर चीज के लिए तैयार हैं, हम उस अनुभूति को बताने के लिए तैयार हैं कि वास्तव में आप स्वयं अपने बीमारियों को ठीक कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि यह संस्था यह दावा करती है कि महा अवतार का जो फोटो है वह उसको देख कर और उसके आगे प्रार्थना करने से ही अपने हर समस्याओं का समाधान पा सकता है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम यह सारी बातें मीडिया के माध्यम से साबित कर सकते हैं कि आप स्वयं वह अनुभूति कर सकते हैं। जहां भी आप बैठ रहे हैं, किससे मिल रहे हैं, मंदिर,मस्जिद, चर्च,गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल का सकारात्मक और नकारात्मक वातावरण चेक कर सकते है। आप खुद अनुभूति कर सकते हैं उस आत्म साक्षात्कार के जरिए कि यहां पर नेगेटिविटी है या पॉजिटिविटी है।


यात्रा के उपरांत कुछ मंदिरों में जाकर पुजारियों, मस्जिद में मौलवीयों को शॉल भेटकर उनका सम्मान किया और संस्था का परिचय दिया और उनको निमंत्रण दिया कि इस 5 दिवसीय कार्यक्रम में आए और उस परमात्मा को, अल्लाह को, गॉड जो एक ही है उसको जाने। इस कैंप के माध्यम से कुंडलिनी जागरण का सीधा रास्ता बताया।
सतगुरु डॉक्टर आई.एस.बंसल ने प्रेसवार्ता भी की और उपस्थित सभी लोगों को प्रेक्टिकल करवाया। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से यह संदेश दिया कि यहां उपस्थित सभी भक्तों से मीडिया स्वयं पूछे कि आप लोगों को क्या मिला है? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चाहे वह विभिन्न धर्मों के गुरु हो या कथावाचक अथवा ज्ञानी। हमारे पास आएं और हम उनको बताएंगे कि वह जिनको अल्लाह, गुरुनानक, ईसामसीह और भगवान राम मानते हैं उनके अंदर जो एक शक्ति है उसका आत्म साक्षात्कार हम स्वयं यहां करेंगे और अगर कोई दुविधा है तो उनको प्रेक्टिकल कराकर दिखाएंगे। क्योंकि हमारे संस्था से जितने भी लोग अलग-अलग राज्यों से यहां आए हैं सब आपके सामने बैठे हैं आप मीडिया वाले जो भी है आप उनसे खुद प्रश्न कर सकते है कि उनको क्या-क्या जीवन में अनुभव हुआ है? कैसे-कैसे उनकी बीमारियां ठीक हुई है?
































