संवाददाता/देहरादून। उत्तराखंड सरकार मे पर्यटन,सिंचाई,लघु सिंचाई,जलागम, बाढ़ नियंत्रण,संस्कृति,धर्मस्व,धार्मिक मेले,भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में चल रहे अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल जी महाराज ने कांग्रेस नेताओं के 16 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में भाजपा के एक बड़े नेता के शामिल होने के बयान को प्रपंच करार दिया है। दिल्ली स्थित आवास पर कैबिनेट मंत्री सतपाल जी महाराज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस अफवाह फैला रही है कि कुछ भाजपा के नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के नेता उन भाजपा नेताओं के नाम बताए जो कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भीड़ इकट्ठा करने के लिए इस प्रकार का कृत्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी देश में घूमकर भाजपा का प्रचार करूंगा तथा एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त भाजपा की सरकार केंद्र में गठित होगी ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनसभा को विफल होते देख भीड़ एकत्र करने के लिए ऐसा कदम उठा रही है। कांग्रेस का दावा सही है तो फिर वे उस नेता का नाम बताये। श्री महाराज जी ने कहा कि वह चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से जिताने के लिए जगह-जगह प्रचार करेंगे।
पर्यटन मंत्री सतपाल जी महाराज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। मंगलवार शाम नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से हुई उनकी मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इधर कांग्रेस के खेमे में 16 मार्च को राहुल गांधी की सभा में किसी बड़े भाजपा नेता के शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। इसे महाराज की जेटली से मुलाकात को जोड़कर देखा जाने लगा।
इन चर्चाओं पर स्वयं कैबिनेट मंत्री सतपाल जी महाराज ने विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वह नई दिल्ली में चुनावी तैयारियों के संबंध में गए थे। उन्होंने इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जनसभाओं में कांग्रेस भीड़ एकत्रित नहीं कर पा रही है, इस कारण वह इस तरह की बयानबाजी और दुष्प्रचार कर रही है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश भर में स्टारप्रचारक के रूप में प्रचार करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया भी मौजूद थे।































