मन्त्रोंच्चारण की ध्वनि से टमकोली में पूर्णाहुति और भंडारे के साथ कथा सम्पन्न

0
147

टमकोली/ग़भाना, 29 मई। ग़भाना के ग्राम-टमकोली में चल रहे श्रीमद्भगवत कथा महायज्ञ के आठवें दिन विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिकगुरु श्री सतपाल जी महाराज के परमशिष्य कथाव्यास आचार्य संतोष भारद्वाज जी का मुकुट और फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। मन्त्रोंच्चारण की ध्वनि से हवन प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होकर 12 बजे तक चला। सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय लोग पूर्णाहुति में सम्मिलित होकर स्वच्छ और स्वस्थ समाज की मंगलकामना की।

इस दौरान गोपाल कृष्ण शर्मा, राजेश कुमार शास्त्री, मुकेश कुमार, परीक्षित नरेंद्र कुमार शर्मा जी, चंद्रशेखर शर्मा, यज्ञपति अवधेश सिंह द्वारा सभी आचार्यगण और संगीत कालकारों का फूल-मालाओं और पटका पहना कर स्वागत किया गया।
प्रमोद महेश्वरी, डॉ.नेत्रपाल सिंह, डॉ. राम सिंह, डॉ. जयपाल सिंह, सुशील शर्मा, छत्रपाल शर्मा, पंडित विनोद शर्मा, दिवेंदु शर्मा, मुकेश शर्मा, कृपाल शिव शर्मा, ठाकुर बाबू सिंह(पूर्व ग्रामप्रधान), छवि शर्मा, प्रांजल शर्मा, इवान शर्मा, रामअवतार शर्मा, मनमोहन कश्यप, जितेंद्र भारद्वाज, छोटे सिंह, राज कुमार सिंह, संतोष शर्मा, माया देवी, शालू शर्मा, रेनू सिंह, लकी शर्मा, शिखा शर्मा, निधि शर्मा, निर्मल शर्मा, मोहिनी शर्मा, वर्षा शर्मा और अनेक भक्त उपस्थित रहे। पूजन-आरती और भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here