संवाददाता/कैथल (रा.प्र.)। हुडा पार्षद प्रतिनिधि भीमसेन अग्रवाल को अपीलीय न्यायाधीकरण कैथल का सदस्य नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त सदस्य भीमसेन अग्रवाल ने बताया आम जनमानस को अब जल्दी से न्याय मिलेगा। जिला उपायुक्त कोर्ट के अंतर्गत कैथल जिले की चारों विधानसभाओं से आने वाले केसो का निपटान करने का कार्य किया जाएगा जिसके अंतर्गत गुमशुदा बच्चे, घर के बड़े बुजुर्गों को प्रताड़ित करना व सामाजिक पटल पर फैल रही समाजिक अपराध बुराइयों का समाप्त करने के बारे ठोस कदम उठाए जाएंगे। वे वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण न्यायाधिकार के मामले भी देखेंगे।
भीमसेन अग्रवाल ने जिला भाजपा के साथ भाजपा हाईकमान का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान संगठन के आशीर्वाद से ही उन्हें यह जिम्म्मेदारी मिली है। इस जिम्म्मेदारी के माध्यम से वे सामाजिक पटल पर आमजन की आवाज बनेंगे और जिन लोगों को आज तक न्याय नहीं मिला उन्हें न्याय दिलाने का काम करेंगे।

































