सिलीगुड़ी : सद्भावना सम्मेलन 30 दिसंबर से

0
1860

हिम बहादुर/सिलीगुड़ी : मानव धर्म प्रचार प्रसार का उत्तर पूर्वांचल में स्वर्ण जयंती वर्ष मनाये जाने के उपलक्ष्य में 30 व 31 दिसंबर सदभावना सम्मेलन को संबोधित करने सद्गुरु श्री सतपाल जी महाराज रविवार को सिलीगुड़ी पहुँच रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देश के जानी मानी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में विगत पचास वर्षों से मानव धर्म का प्रचार प्रसार विस्तार रूप से चल रहा है। श्री महाराज जी के पिता श्री हंस जी महाराज के बाद माता जगत जननी राज राजेश्वरी देवी ने मानव धर्म का प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाते हुए भागवत भक्तो को आत्मा बोध का ज्ञान कराया था। क्या निर्धन, क्या अमीर सबको उस आत्मा ज्ञान को जन जन तक फैलाया। इस दौरान श्री महाराज जी तथा श्री माता जी की अथक प्रयास से आत्मा ज्ञान का उत्तरपुर्वांचल क्षेत्रों में मानव धर्म प्रचार-प्रसार का समिति द्वारा पचासवाँ वर्ष मनाने जा रही है।

श्री महाराज जी एवं दिव्य परिवार के आगमन में सालुगड़ा स्थित मानव धर्म आश्रम, उत्तर पलास में पहुँचते ही जातीय विभिन्न भेष-भूषा के साथ जातीय वाद्य यंत्र बजाकर प्रेमी भक्तगण स्वागत करेंगे। इसमें श्री महाराज जी के साथ खास मेहमान पहुँचने की उम्मीद है। इसके लिए समिति ने सभी व्यवस्था तैयारी कर ली गई है। सद्भावना स्थल में दिव्य आवास पहुँचने पर मानव सेवा दल द्वारा झंडोत्तोलन, गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी भक्तों का ख्याल रखते हुए समिति के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने निःशुल्क भंडारा, ठहरने के लिए आवास, टैंट की व्यवस्था, प्याऊ, निःशुल्क चिकित्सा, शौचालय, खोया-पाया, पूछताछ केंद्र, अतिथि स्वागत कक्ष, प्रेस पब्लिसिटी कार्यलय, पुलिस विभाग कक्ष आदि का समुचित व्यवस्था कर ली गई है।
इस वर्ष स्वर्ण जयंती मनाये जाने पर भक्तो का तादात लाखों में पहुँचने का संभावना है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिलीगुड़ी, दार्जीलिंग, डुवार्स, जलपाईगुड़ी, सिक्किम, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान के अलवा भूटान, नेपाल, पूर्वोत्तर राज्य आसाम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर से भी अधिक संख्या में प्रेमी भक्तगण पहुँचने का अंदेशा है।

बताया जा रहा है कि सिलीगुड़ी के बाद आसाम के क्षेत्रों में भी प्रत्येक वर्ष सद्भावना सम्मेलन आयोजन होता रहा है इस वर्ष आसाम में एन आर सी का विरोध के चलते कार्यक्रम को फिलहाल रद्द करने की सूचना मिली है। इससे पूर्वोत्तर के सभी भक्त सिलीगुड़ी के कार्यक्रम में उपस्थित होने की संभावना है। इसके अलावा देश-विदेश से भक्तगण उपस्थित होंगे। भारत के पड़ोसी मित्र देश नेपाल, भूटान सहित अन्य देशों से भक्तगण पधार रहे है।
सिलीगुड़ी शहर में समिति के मानव सेवा दल, यूथ विंग ने जगह-जगह पर बैनर एवं पोस्टर आदि लगाये गए है। समिति के संत-महात्माओं तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सभी धर्मपरायण लोगो से सद्भावना में भाग लेने की अपील की है। सद्भावना सम्मेलन को सफल बनाने के हेतु संत-महात्मा, कर्मठ कार्यकर्ता, मानव सेवा दल, यूथ विंग, प्रेमी भक्तगण तथा जिज्ञासुओं ने पिछले कई दिनों से निस्वार्थ सेवा कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here