मुरादनगर । जिला गाजियाबाद के गंग नहर स्थित श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में ट्रैफिक नियम जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुखपाल सिंह तोमर ने एनसीसी कैडेट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी ऑफिसर डॉ अमित कुमार ने कुमार ने बताया कि डी०जी० एनसीसी नई दिल्ली के आदेश अनुसार व 35 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल आशीष पंडोत्रा के निर्देशानुसार ट्रैफिक नियम जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ सुखपाल सिंह तोमर ने अपने संबोधन में सभी बच्चों को ट्रैफिक के नियम को समझाया तथा बताया कि हमें सुरक्षित रहने के लिए ट्रैफिक के नियम का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। तभी समाज का प्रत्येक नागरिक सड़क पर सुरक्षित रह सकता है। श्री इंटर कॉलेज मुरादनगर से चलकर रावली रोड, मलिक नगर, मेन बाजार होते हुए गंग नहर पर रैली समाप्त हुई। रैली के दौरान एनसीसी कैडेट ने मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं है सस्ती, सफर में कितनी कम हो दूरी, हेलमेट लगाना है जरूरी आदि नारे लगाकर लोगों को सड़क के नियम के बारे से जागरूक किया।
एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर अमित कुमार ने विजय दिवस पर सभी को बधाई दी तथा भारतीय सैनिक के बलिदान के बारे में सभी एनसीसी कैडेट को अवगत कराया कि किस प्रकार भारतीय सैनिक ने अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान को हराकर युद्ध में विजय प्राप्त की।
इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर डॉ अमित कुमार, विनोद कुमार शर्मा, सौदान सिंह, रविंद्र, राज कुमार, अखिलेश, अलीमुद्दीन, शिव कुमार, बिजेंद्र सिंह, सुमित, राम कुमार, सुनील, प्रमोद, ताज मोहम्मद, योगेश राघव, हेमलता, कल्पना, आदेश बाबू आदि लोग उपस्थित रहे।

































