घर-घर ढूंढेंगे टी0बी0 रोगी, 10 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान।

0
625

संवाददाता/कुशीनगर| जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने बताया कि टीवी रोगियों को ढूंढने के लिए 10 अक्टूबर 2019 से विशेष खोजी अभियान जनपद में शुरू किया जा रहा है, इस अभियान में जनपद के 15 क्षेत्रों में 108 टीमें तथा 29 सुपरवाइजर घर घर जाकर टीवी के लक्षणों के आधार पर संदेहास्पद टीवी रोगियों के बलगम की मुफ्त जांच करवाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 10 अक्टूबर से शुरू होगा और 10 दिन तक चलेगा, उन्होंने बताया कि टीवी की बीमारी एक से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण से फैलती है कई बार रोगियों को स्वयं पता नहीं होता कि वह टीवी के चपेट में आ गए हैं जिससे उनकी बीमारी गंभीर होने के साथ-साथ व अन्य लोगों में भी संक्रमण /टीवी फैला देता है ऐसे ही छुपे रोगियों को खोजने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है । टीबी रोगी अगर समय से इलाज नहीं करवाता है तो अपने जीवन काल में 10 से 12 लोगों को संक्रमित कर देता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर बीपी नर्सरिया ने बताया कि या अभियान जनपद के 10% आबादी में चलाया जाना है जिसमें मुसहर बस्ती वह दूरस्थ क्षेत्रों की बस्ती को केंद्र किया जा रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 108 प्रशिक्षित टीमें तैयार की गई है जिसमें 327 सदस्य और 29 सुपरवाइजर शामिल है, जो टीवी मरीजों को तलाश करेंगे, अगर कोई संदिग्ध रोगी मिला तो मुफ्त टीवी की डाट्स एफ0डी0सी0 दवा उपलब्ध कराएंगे डॉ0 नर्सरियां ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को 2 सप्ताह या अधिक समय से खांसी, शाम के समय बुखार होना, रात में पसीना आना, भूख कम लगना,या वजन कम होना आदि लक्षण होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करें एवं निशुल्क बलगम की जांच करवाएं, टीवी के मरीजों को दिनांक 1-4 -2018 से प्रतिमा रु0 500.00 पोषण भत्ता भी देय है, यह भत्ता प्राइवेट डॉक्टर या सरकारी अस्पताल से टीवी की दवा खा रहे मरीजों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति देने पर उनको भी देय होगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मिले रोगियों के ठीक होने तक इलाज किया जाएगा। टीवी रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्प के साथ अभियान शुरू होगा तथा संबंधित बीएमसी पर टीवी मरीजों की दवा शुरू कर दी जाएगी उन्होंने सभी जनपद वासियों से आग्रह किया है कि अभियान में लगे कार्यकर्ताओं को पूर्ण रूप से सहयोग कर टी0बी0 मुक्त जनपद बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here