पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा पार्टी प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत की जोरदार मांग

0
1433

संवाददाता/देहारादून। लोकसभा चुनाव घोषित होने के बाद पौड़ी लोकसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत को भाजपा पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर पौड़ीवासी जोरदार मांग कर रहे है। इन क्षेत्रो मे पूर्व मंत्री अमृता रावत काफी लोकप्रिय है। उत्तराखण्ड जनता संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रशिद्ध सामाजिक संगठन जय बरसुंड देव कोलगाड बिकास समिति के अध्यक्ष तथा अग्रणीय राज्य आंदोलनकारी विनोद नेगी ने कहा कि यहा का  जनता अमृता रावत को  सांसद देखना चाहती है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से जोरदार शब्दो मे मांग की है कि जन भावनाओ के अनरूप तथा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनरूप पूर्ब  मंत्री अमृता रावत को पौड़ी लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया जाय।
श्री नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सुशाशन के नारे के अनरूप अमृता रावत इस सीट से सबसे उपयुक्त उमीदवार ही नही बल्कि भारतीय जनता पार्टी की जीत की गारण्टी भी है।
नेगी ने कहा कि अमृता रावत राजनीति में जीवकापार्जन के लिये नही बल्कि समाज सेवा की भावना के तहत आयी है और उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन मे इसको साबित भी किया है। महिला होने के नाते  महिलाओं की वेदना को अच्छी  तरह से समझती है और उन्होंने सरकार में अपने मंत्री काल के दौरान महिलाओं के उत्थान के लिये ठोस कार्य किये  है । उत्तराखण्ड में आंगनबाड़ी उन्ही की देन है। जिनमे हजारो मातृ शक्तियों को रोजगार मिला हुआ है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने में हर हमेशा सक्रिय रही है। बिजली मंत्री होने के कार्यकाल में उन्होंने महिलाओं को मीटर रीडिंग का कार्य देकर उन्हें रोजगार भी मुहया करवाया।
उत्तराखण्ड में एक अकेली ऐसी विधायिका थी जो अपना सारा वेतन गरीब परिवार के बच्चों में बाटती थी यही कारण है पहाड़ की मातृ शक्तियां उनके समर्थन में रहती है।
विनोद नेगी ने कहा भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज घर-घर मे बिजली पंहुचाने की बात अब कर रहे हो लेकिन अमृता रावत ने अपने कार्यकाल के दौरान पहाड़ में हर गाँव तथा थोक में बिजली पंहुचाने का कार्य 2002 से 2007 तक के कार्यकाल में कर दिया था।
अमृता रावत जी लगातार तीन बार उत्तराखण्ड विधान सभा की सदस्य रह चुकी है जनता में उनकी स्वीकृत का इसी से पता चलता है दो बार वह बीरोंखाल बिधानसभा सीट से तथा एक बार रामनगर से विधायिका चुनी गयी थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत  को गढ़वाल मंडल तथा कुमाऊँ मण्डल की जनता पसंद करती है राम नगर बिधानसभा मे दोनो मंडलों के लोग बराबर संख्या में है और श्रीमती रावत जी उनके समर्थन से तीसरी बार विधायिका चुनी गयी थी।
कांग्रेस छोड़कर जब 2017 में बीजेपी में शामिल हुई थी सिटिंग विधायिका होने के बावजूद अमृता रावत जी ने पार्टी से टिकट तक नही मांगी जब कि तब कांग्रेस से आये विधायिका सिटींग गेटिंग का फार्मूले के तहत बीजेपी में शामिल हुये थे।
अमृता रावत उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल जी महाराज की पत्नी है जिनके उत्तराखण्ड में लाखों समर्थक है। मंत्री सतपाल जी महाराज गढ़वाल सीट से दो बार सांसद तथा केंद्र में मंत्री भी रह चुके है वर्तमान में उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री है उनके पर्यटन तथा संस्कृत मंत्रालय की अच्छे कार्यो के लिये चारो ओर चर्चा हो रही है यदि अमृता रावत को केंद्रीय नेतृत्व टिकट देती  है तो सतपाल जी महाराज अमृता रावत को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
विनोद नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान मे पचास फीसदी सीटे देने की बात करती है।  आज पौड़ी की यही पुकार है अमृता रावत उनकी पहली महिला सांसद बने। उन्होने कहा कि पार्टी की जीत तथा पार्टी के हित मे पार्टी नेतृत्व अमृता रावत को गढ़वाल सीट से प्रत्याशी घोषित करे।

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here