कोटद्वार में पुलिस ने की अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली सीज

0
387

राजेन्द्र शिवाली/कोटद्वार। पूर्वी खोह नदी में हो रहे अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार एक्टिव हैं, जबकि तहसील प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के निर्देश पर आज बाजार पुलिस चौकी प्रभारी किशन दत्त शर्मा ने खोह नदी में छापेमारी की कार्रवाई की।

शर्मा ने बताया कि छापेमारी के दौरान उन्होंने राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड की ओर से आ रही अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली को झूलापुल के नजदीक दबोच लिया। ट्रेक्टर ट्राली को कोतवाली परिसर में लाकर सीज कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अब तक अवैध खनन से भरी कई ट्रेक्टर ट्रालियों को सीज किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here