संवाददाता/गाजियाबाद। नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की प्रमुख संस्था सेंटर फॉर साइट के नए केंद्र का केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व स्थानीय सांसद डा.वीके सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
डॉ वीके सिंह ने निजी क्षेत्र की चिकित्सा संस्थाओं का देश की सेवा में महत्वपूर्ण स्थान में बताते हुए सराहना की तथा उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सरकार के साथ मिलकर निजी क्षेत्र की चिकित्सा देने वाली संस्थाएं आमजन की बहुत मदद कर सकती हैं।
इस अवसर पर सेंटर फॉर साइट ग्रुप आई हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक और चेयरमैन डॉक्टर महिपाल सिंह सचदेव ने बताया कि उनके पूरे देश में 47 चिकित्सा केंद्र उनके चल रहे हैं। जिसमें अंधेपन से बचाव और नियमित आई चेकअप के बारे में लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जाता है। संस्था इसके लिए विभिन्न स्थानो पर हर साल 100 से ज्यादा आई केयर शिविर लगाती हैं। उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित लोगों को मुफ्त ओपीडी परामर्श, सर्जिकल प्रक्रिया के साथ कई अन्य सुविधाएं प्रदान करना हैं।

































