संवाददाता/नई दिल्ली| वीरता युवा शक्ति संगठन और एनसीसी एलुमनी क्लब की ओर से हरियाणा भवन में ‘टुमारो लिडर्स’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में पहुँचे एनसीसी के पूर्वोत्तर निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल बिपिन बख्शी ने कहा कि एनसीसी देश के अच्छे नागरिक बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने नेतृत्व शक्ति के बारे में बताते हुए नेतृत्व करने के विभिन्न गुर सिखाए।
सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर जी.जे. सिंह ने कहा कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही युवाओं को समाज में सफल नागरिक बनना चाहिए और जीवन में दिशा बहुत स्पष्ट होनी चाहिए। एनसीसी व वीरता युवा शक्ति सगंठन में नेतृत्व करने की क्षमता विकसित की जाती है। वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट एस.के. शर्मा ने कहा कि दो साल के लिए एनसीसी का प्रशिक्षण सभी विधार्थीयों के लिए अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि नेतृत्व करने और देशभक्ति की भावना युवाओं में पैदा हो सके।
वीरता के कार्यो की प्रशंसा करते हुए लेखक उज्जवल चुग ने कैडेटों को सेना मे आफिसर बनने के लिए सबसे महत्वपूर्ण इंटरव्यू “हाउ टू क्रैक एसएसबी” के लिए विशेष व्याख्यान प्रस्तुति की।

वीरता युवा शक्ति सगंठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम ने वीरता द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि वीरता द्वारा लगातार युवाओं हेतू उनके भविष्य को मजबूत करने व उनको शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए विशेष तौर पर सैन्य प्रशिक्षण शिविर व युवा सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन पुरे देश में किया जा रहा है| आज का ये विषेश कार्यक्रम उसी का एक हिस्सा है।
एनसीसी क्लब के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि तरूण अवस्था में बुद्धि का विकास होता है और युवावस्था में मन का विकास। हम सामान्य से चार कदम आगे है। उन्होंने मजबूत मन के साथ काम करने की बात पर जोर दिया।

इस मौके पर निखिल रंजन, श्वेता गुप्ता, चंचल, जतिन, कृष्णा तिवारी, लखविंदर, चिंकी, दिल्ली निदेशालय की जी सी आई नीवा सिंह व क्षमा त्रिपाठी व विभिन्न कॉलेजों के जूनियर और सीनियर अंडर आॅफिसर समेत बड़ी संख्या में कैडेट मौजूद रहे।