पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानो के लिए श्रद्धांजलि के रूप में कैंडल मार्च

0
758

“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा”

संवाददाता, द्वारका, 15 फरवरी| जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे और पांच अन्य घायल हुए थे। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए कायराना आतंकवादी हमले के विरोध में शांतिपूर्ण केंडल मार्च का आयोजन अपने कॉलोनी में ही रात्री के 8:30 बजे किया गया है|

यह कैंडल मार्च गली नं 34 विपिन गार्डन एक्सटेंशन से शुरू होकर द्वारका मोड रेड लाइट तक निकाला गया। इस बर्बरता एवं कायराना हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रृद्दांजली देने के लिए भारी संख्या में इक्कठा होकर कैंडल मार्च निकाला।

“भरा नहीं भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं|
                                             ह्रदय नहीं वह पत्थर है, जिसमे स्वदेश का प्यार नहीं ||
पूरा देश आज इन शहीद जवानों के परिवार के साथ खड़ा है| और अनेक स्थानों पर इस बर्बरता एवं कायराना हमले से आक्रोशित लोगो ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए| और इसका मुँह तोड़ जबाब देने के लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाने के लिए मांग किया|

प्रधानमंत्री मोदी ने आज भारत के सभी नागरिको के लिए एक सन्देश जारी किया है कि हम अब चुप नहीं बैठेंगे इसका जबाब जल्द से जल्द देंगे| पाकिस्तान को जड़ से खत्म करने का अब समय आ गया है| इसलिए सभी राजनितिक पार्टियों को भी एकजुट होकर इस जंग में साथ देने कि अपील की है| आज भारत का बच्चा बच्चा एक ही आवाज में बोल रहा है कि पाकिस्तान के बर्बादी और विनास का समय आ गया है| सबका खून खौल रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here