हिम बहादुर/सिलीगुड़ी। मानव उत्थान सेवा समिति सिक्किम राज्य का गुरुवार से दो दिवसीय युवा प्रकोष्ठ का शीतकालीन शिविर दक्षिण सिक्किम जोरथांग स्थित श्री हंस योग आश्रम में शुरू हुआ। इस अवसर पर सुम्बुक तहसील प्रभारी साध्वी महात्मा अबोध बाईजी के करकमलों द्वारा दीप प्रजावल्लन किया गया। युवा प्रकोष्ठ के शीतकालीन शिविर में पहुचें संत-महात्मागण, विशिष्ठ अतिथि, कार्यकर्ता सहित उत्तरपुर्वांचल के चारो मंडल के युवा प्रकोष्ठ को सिक्किम के पश्चिम जिल्ला सचिव अनिल राईद्वारा स्वागत अभिभाषण किया।
इस शिविर को संबोधित करते हुए दरामदिन/जोरथांग तहसील प्रभारी साध्वी महात्मा सुमति बाईजी ने दो दिवसीय शिविर सफल तथा शुभकामना दिया । सिक्किम राज्य युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हांङजीत लिम्बु द्वारा शीतकालीन शिविर में बिशेष साधना, योगा, सफाई अभियान,संभाषण प्रतियोगिता, भजन गायन प्रतियोगिता, सुद्ध खान-पान बिषय,-भजन-सुमिरण-सेवा- सत्संग, सामाजिक संजाल के आद्यात्मज्ञान प्रचार-प्रसार में सदुपयोग, कार्यशाला तथा गुरुदरबार का नियमावली संबंधित विषयो पर जानकारी दिया गया।
शिविर के पहला दिन सिक्किम के पश्चिम जिल्ला युवा संयजोक पुष्कर राई, गेजिंग तहसील प्रभारी साध्वी महात्मा चंद्रकांति बाईजी, सामाजिक संजाल संयोजिका श्रीमती रेखा सुब्बा,उत्तरपुर्वांचल उपाध्यक्ष प्रकाश हाङकिम,नेपाल मानव धर्म सेवा समितिका युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय तथा शिक्षा अभियान के मुख्य सलाहकार उत्तम गिरी (श्रोत बक्ता), राभाङला तहसील प्रभारी साध्वी महात्मा पुष्पवती बाईजी ने संबोधित किया।
शिविर में नाम्ची तहसील प्रभारी साध्वी महात्मा सरला बाईजी, साध्वी महात्मा अणिमा बाईजी, साध्वी कुन्ती बाईजी(स्वेत), साध्वी जोतशना बाईजी(स्वेत),उत्तरपुर्वांचल मानव सेवादल प्रान्तपाल दीपक राई, सुरक्षा प्रभारी बिष्णु प्रधान,बरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण राई, जिल्ला प्रशिक्षक भूपाल राई, बरिष्ठ कार्यकर्ता मीणा राई, सिक्किम राज्य समिति प्रचार सचिव टी बी बस्नेत उपस्थित थे। इसकी जानकारी समिति के सूचना विभाग के सागर मोहोरा ने दी।


































