कांग्रेस ने टिहरी से रमोला को उतारा

0
701

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने उत्तराखंड की टिहरी विधानसभा सीट से नरेन्द्र रमोला को अपने उम्मीदवार के रूप में उतारा है।

कांग्रेस के प्रवक्ता टाम वड्डकन ने आज बताया कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने उनके नाम की घोषणा की।

कांग्रेस ने धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र से प्रीतम सिंह पवार की उम्मीदवारी को समर्थन देने का निर्णय किया जो इसी सीट पर यूकेडी :पी: प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 15 फरवरी को चुनाव होना है।

Source: PTI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here