लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे लोग, PM मोदी ने राज्य सरकारों से नियमों का पालन करवाने का किया अनुरोध

0
685

एजेंसी/नई दिल्ली| पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 426 तक पहुंची, अब तक 8 की मौत हो चुकी है।  केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को उन 75 जिलों को निर्देश जारी करने को कहा है जिनमें पॉजीटिव केस आए हैं। यहां आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। लेकिन अभी भी लोग कोरोना के खतरे के प्रति बेपरवाह दिख रहे हैं। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे लोगों को कोरोना के खतरे के प्रति आगाह किया व साथ ही राज्य की सरकारों से अनुरोध भी किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।

बता दें कि 75 जिलों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन किया गया है। अब बेवजह यहां वहां जाने की इजाजत नहीं रहेगी।  वहीं आवश्यक सेवाओं व वस्तुओं पर यह आदेश लागू नहीं होगा। खासकर फल, सब्जी, किराना, जनरल स्टोर, दूध, रसोईं गैस, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, कूरियर, ट्रांसपोर्ट, पैथालाजी लैब, निजी नर्सिंग होम, आदि पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here