मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान में सभी की सहभागिता जरुरी-अपर उप जिलाधिकारी  

0
553

संवाददाता/कुशीनगर 25 जनवरी। लोकतंत्र के महापर्व में आप सभी लोग अपनी अहम भूमिका अदा करने के लिए अर्हरता के अनुरुप स्वयं व अपने नजदीकियों को प्रेरित करते हुए ऐसे सभी लोगो का मतदाता सूची में नाम जोडवाये, जो किसी भी कारण से अभी तक छूटे रहे है और यह भी बताये कि मतदान के समय अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक अच्छे एवं मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने में योगदान दें।
अपर उप जिलाधिकारी कोमल यादव ने उपरोक्त विचार कलेक्ट्रेट के प्रांगण मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस  पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों सहित जन समुदाय को लोकतंत्र की महत्ता से अवगत कराते हुए शपथ दिलाने के उपरान्त व्यक्त किये। उन्होने कहा कि 25 जनवरी 1950 को देश में चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी, जिसके द्वारा समय-समय पर होने वाले मतदाता की गतिविधियों पर कार्यवाही की जाती रही, परन्तु मतदाता दिवस मनाये जाने का विचार तब हुआ, जब मतदान मे मतदाताओ कीे सहभागिता का प्रतिशत धीरे-धीरे घटता गया, जिस पर गंभीरता से विचार करने के उपरान्त राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन कर यह तय किया गया कि मतदान जैसे पुनित कार्य के लिए अधिक से अधिक अर्ह लोगो को जोडा जाए, जिससे मतदान की उपयोगिता सिद्ध हो और एक अच्छा और मजबूत लोकतंत्र स्थापित हो सके।

उन्होने कहा कि यह शपथ ले कि आगामी मतदान में हम सभी लोग यह प्रयास करेगें कि कोई भी मतदाता सूची का कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रहने पाये, साथ ही साथ निष्पक्ष होकर बिना किसी प्रलोभन और दबाब के मतदान करेगें। उन्होने कहा कि मतदान वह अधिकार है जो छोटे-बडे उच्च-नीच किसी में फर्क नही करता है और हर किसी का बराबर महत्व होता है। उन्होने कहा कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग करके ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करते है जो समाज और प्रदेश/देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाता है, इसलिये हम सभी का दायित्व है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग पूरे विवेक के साथ करें।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी रईस अहमद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्त, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रशाद, अभिहित अधिकारी मानिक चंद, जे0ए0 ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, अशोक दीक्षित, अशोक श्रीवास्तव, जाकिर हुसैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक व अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here