संवाददाता/गाजियाबाद। महानगर गाजियाबाद के सेवानगर नन्दग्राम में ईसाई मिशनरीज़ के द्वारा चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ लगभग 200 स्थानीय लोगों द्वारा धरना दिया। संघ की इकाई धर्म जागरण महानगर संयोजक नवीन सिंह ने बताया कि असेंबली ऑफ़ गॉड ऑफ़ नार्थ इंडिया नाम की मिशनरीज़ संस्था एक ईसाई प्रार्थना स्थल का निर्माण करा रही है जिसका मुख्य उदेश्य आसपास के स्थानीय लोगों को भ्रमित कर धर्मान्तरण कराया जाना है। इस प्रकार के धर्मान्तरण का कार्य और भी स्थानों पर हो रहा है।

समाजसेवी और जनता के सुख-दुःख के साथी नवीन सिंह ने धरने के दौरान कहा कि इस प्रकार की गतिविधि हम सब यहाँ नहीं होने देंगे, इस प्रकार का कोई भी निर्माण नहीं होने देंगे। धरना प्रदर्शन से पूर्व इसकी सुचना 21 नवंबर 2022 को स्थानीय पुलिस स्टेशन नन्दग्राम में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी से की गयी थी लेकिन अभी तक इस गतिविधि पर कोई कार्यवाही नहीं| थाना प्रभारी को लिखित में कार्यवाही करने के लिए नवीन सिंह की अगुवाई में क्षेत्रीय लोगो ने थाने पहुँच कर इसका घोर विरोध किया था और तुरंत कार्यवाही की मांग की थी।

इसके साथ ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण को लिखित में सूचना दी गयी किन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गयी। जिसपर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह से भी मिलकर बात की गयी, किन्तु प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गयी, इस पर नाराज स्थानीय लोगों में काफ़ी रोष व्याप्त हो गया और धरने तक बैठने की नौवत आ गयी।

आज क्षेत्रीय लगभग 200 लोगों ने धरने का निर्णय लिया और धरने पर बैठ गए। तथा 1 बजे स्थानीय ACP श्रीमती आलोक दुबे, थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी व GDA अधिकारी धरना स्थल पर आये व सभी को आश्वासन दिया और एक सप्ताह के अंदर इस निर्माण स्थल पर तुरंत कानूनी कार्यवाही और निर्माण स्थल की सीलिंग करने की बात कही। इस पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर एक सप्ताह में कार्यवाही नहीं हुई तो इसे एक बड़े आंदोलन का रूप दिया जायेगा।
धरने के दौरान स्थानीय लोगों में समाजसेवी आर.के. गुप्ता, बद्री जी, संजीव जी, राजेंद्र जी, मनोज तिवारी, मनोज मिश्रा, नीरज, सचिन, पंकज इत्यादि उपस्थित रहे।

































