मानव उत्थान सेवा समिति के मिशन एजुकेशन पर वृहद सेमिनार आयोजित

0
890

संवाददाता/साहिबाबाद, 30 जून| मानव उत्थान सेवा समिति एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक पंजीकृत संस्था है जो समय-समय पर समाज के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यो में संलग्न है | प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा और उनके सुपुत्र श्री विभु जी के निर्देशन में वर्ष -2015 से मिशन एजुकेशन का शुभारम्भ किया गया | साहिबाबाद स्थित प्रेमपुरी आश्रम, प्राचीन शिव हनुमान मंदिर जी टी रोड में मिशन एजुकेशन पर एक वृहद् सेमीनार का आयोजन किया गया|

मिशन एजुकेशन के कोआर्डिनेटर नरेन्द्र कुमार ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करके जागरूक करना है| गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण करना तथा संपन्न परिवारों के बच्चों के अन्दर सहायता करने की भावना को जागृत करना है | दिल्ली के छतरपुर, राजपुर मैदान, फतेहपुर में, उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में, हरियाणा के फरीदाबाद में,  गुजरात के सूरत, राजकोट, बारडोली में और महाराष्ट्र के नागपुर में School on Wheel (चलता-फिरता विद्यालय) के माध्यम से भी संस्था के सदस्यों द्वारा गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है|

इस अभियान के तहत भारत के सभी राज्यों सहित विदेशों में जैसे मॉरिशस, साउथ अफ्रीका, मेक्सिको, नेपाल, केन्या आदि स्थानों पर अभी तक लगभग चार लाख से अधिक  बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जा चुकी है | इसी क्रम में दिनांक 3 दिसम्बर 2018 को संस्था द्वारा गुजरात के सूरत शहर में चौबीस घंटे के अन्दर 16404 (सोलह हजार, चार सौ चार) किलो0 पाठ्य सामग्रीगरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में वितरित कर Guinness world Record (गिनीज विश्व रिकॉर्ड ) बनाया गया|   

इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर अमर चौधरी ने संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की भूरी-भूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि आज समाज में इस तरह की नितांत आवश्यकता है| उन्होंने युवा शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग आधुनिकता की दौड़ में सुसंस्कारों से दूर होता जा रहा है जिसकी वजह से वह हताशा एवं निराशा की ओर अग्रसर है| सेमीनार के अवसर पर शंकर भाई, धर्मेन्द्र तंवर, मोहित कसाना, नीतीश भारद्वाज, चेतन फुलारा, शिवेश, सविता, मेघा सहित अनेक सामाजिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here