पीएम मोदी और जेटली से मिले कैप्टन, राज्य के विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत

0
571

चंडीगढ़, वेवा :  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस मौके उनके साथ वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भी मौजूद थे। इस मुलाकात में कैप्टन ने अगले कुछ दिनों में शुरू होने वाली गेहूं खरीद पर लगने वाली कैश क्रेडिट लिमिट(सीसीएल) के साथ-साथ राज्य से संबंधित अन्यों मुद्दों पर बातचीत की। राज्य की लगभग 1800 मंडियों और खरीद केंद्रों में आगामी एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने वाली है। ऐसे में किसानों को गेहूं की खरीद के बदले भुगतान के लिए राज्य सरकार को लगभग 21,000 करोड़ रूपए की जरूरत होगी लेकिन केंद्र की ओर से सी.सी.एल. को लेकर उसे अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सूत्रों के अनुसार राज्य की मंडियों में इस बार लगभग 125 लाख टन गेहूं की आवक होने की सम्भावना है। राज्य सरकार ने गेहूं खरीद के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों को गेहूं खरीद पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि मंडियों में गेहूं खरीद के इंतजामों से लेकर इसके बदले भुगतान को लेकर किसानों को कोई दिक्कत न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here