भाजपा ने खोखले दावों के अलावा कुछ नहीं किया : सोनिया गांधी

0
690

नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा है कि पिछले चार साल के दौरान उसने कांग्रेस के पहले किए गए कार्यों को अपना बताने और खोखले दावों के सिवा कुछ नहीं किया तथा दलितों, अल्संख्यकों एवं किसानों के कल्याण के लिए कोई भूमिका नहीं निभाई है।

सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए आज यहां कहा कि मोदी सरकार ने देश के सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न किया है और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जिस तरीके से काम कर रही है वह देश हित में नहीं है और अगले आम चुनाव में समान विचार धारा वाली पार्टियों को एक साथ मिलकर भाजपा सरकार को हराना होगा। सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रति लोगों का रूझान कम हो रहा है और इसके संकेत गुजरात विधान सभा चुनाव तथा हाल ही में राजस्थान के उपचुनाव नतीजों से मिलते हैं। साभार : वेबवार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here