संवाददाता/तमकुहीराज/कुशीनगर। जिला कुशीनगर के तमकुहीराज में फुले फ़िल्म पर लगी रोक के विरोध में आप के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया और पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा जम के नारे लगाए गए।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमाकांत कुशवाहा के निर्देशन में पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फुले फ़िल्म पर लगी रोक के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और सेंसर बोर्ड मुर्दाबाद के नारे लगाएं और फुले फ़िल्म पर लगी रोक को तुरंत हटाएं जाने की मांग की। जिला कुशीनगर के तमकुहीराज में आप कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध जताया।
जिला कुशीनगर के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रमाकांत कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश लाल, पूर्वांचल प्रांत महासचिव नुरुल होदा, विधानसभा अध्यक्ष, राम अवध गुप्ता, आप कार्यकर्ता हरिराम चौरसिया, एडवोकेट विवेक यादव, एडवोकेट आदर्श पटेल, एडवोकेट हेमंत यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट तबरेज आलम, धर्मवीर सिंह, रामचंद्र कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहेl
































