भारतीय रेल सेवाएं शुरू होने पर जारी हुई हैं ये गाइडलाइंस, आपको जानना बेहद जरूरी

0
504

एजेंसी/नई दिल्ली| भारतीय रेल सेवाएं 12 मई से स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से शुरू कर दी गई। वहीं टिकट बुकिंग शुरू होते ही अगले हफ्तों के लिए सभी ट्रेनों की बुकिंग भी फुल हो गई है। लेकिन भारतीय रेलवे ने अपनी सेवाओं के दोबारा पटरी पर लौटने पर कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसे जान लेना केवल इसलिए आवश्यक नहीं होगा कि कुछ हफ्तों के लिए है अपितु ये काफी वक्त तक जारी रह सकता है। इसका साफ कारण है कि कोरोना का खतरा अभी तक टला नहीं है। जिससे सामाजिक दूरी, सेनिटाइजेशन जैसे जरूरी कदम यूं ही जारी रहेंगे‌।

रेलवे द्वारा जारी दिशा निर्देशों को क्रमशः समझिए
1. 12 मई से 15 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन 15 शहरों के लिए किया गया है।
2. जो ट्रेनें चलाई गई हैं केवल श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के नाम से प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए हैं।
3. सभी यात्रियों के लिए केवल एसी क्लास की टिकट में उपलब्ध हैं।
4. टिकट केवल e-ticketing माध्यम के द्वारा बुक हो सकेंगी। स्टेशन में टिकट काउंटर बंद रहेंगे।
5. एजेंट के द्वारा खरीदी गई टिकटें Tatkal, RAC व waiting list, टिकटें परमिट प्राप्त नहीं रहेंगी।

रेलवे की एडवाइजरी में यह निर्देश भी हैं शामिल
1. सभी रेल यात्रियों को अपना भोजन और अपना कंबल साथ लेकर आना होगा। रेलवे की तरफ से किसी भी तरह के भोजन व कंबल की व्यवस्था नहीं की जाएगी।
2. बुक किए गए टिकट कैंसिल करने के लिए यात्रा तारीख के 24 घंटे पहले का समय दिया गया है, जिसमें 50 फ़ीसदी टिकट कैंसिलेशन चार्ज लगेगा।
3. रेलवे के द्वारा आश्वस्त किया गया है कि यात्रियों की एंट्री और एग्जिट गेट से एक-एक करके प्रवेश संभव होगा।
4. सामाजिक दूरी, सुरक्षा, हाइजीनिक प्रोटोकॉल, का स्टेशन और ट्रेन में पालन करना होगा।
5. रेलवे स्टेशनों में किसी प्रकार के स्टॉल, या वेंडर्स के लिए परमिशन नहीं दी गई है।

यात्रियों के लिए स्टेशन पहुंचने के लिए दिशानिर्देश
1. जो यात्री ट्रेनों में यात्रा करने के लिए टिकट बुक कर चुके हैं। उन्हें यात्रा तारीख के दिन ट्रेन चलने के 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा।
2. केवल वही यात्री यात्रा कर सकेंगे जिनमें किसी भी प्रकार के कोरोनावायरस नहीं नजर आएंगे।
3. जिन यात्रियों के टिकट कंफर्म होंगे केवल उन्हीं को स्टेशन में प्रवेश दिया जाएगा।
4. ट्रेन में यात्रा करने के लिए सभी यात्रियों को मास्क पहनना, मुंह ढंकना अनिवार्य होगा।
5. सभी यात्रियों के लिए सुझाव दिया गया है की आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें और उसे उपयोग करें।
6. सभी यात्रियों के द्वारा अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद राज्यों के द्वारा बनाए गए हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

भारतीय रेलवे के द्वारा 12 मई से यात्री ट्रेनों का संचालन किया गया है जिसमें पहले दिन ही 15 जोड़ी ट्रेनों को नई दिल्ली स्टेशन से 15 शहरों के लिए रवाना किया गया है। अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग शहरों से चलाई जा रही हैं। रेलवे के द्वारा जो भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं यह काफी लंबे वक्त तक जारी रह सकते हैं। इसलिए भारतीय रेलवे के द्वारा बनाए गए सभी नियमों की जानकारी देशवासियों को होनी आवश्यक हैं।

भारतीय रेलवे के द्वारा फिलहाल 30 जून तक के लिए सभी स्पेशल ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है। लेकिन जब भी भारतीय रेलवे अपनी रेल सेवाएं शुरू करेगा उसमें ये सारी उपर्युक्त गाइडलाइंस निरंतर जारी रहेंगी। क्योंकि कोरोना का कहर फिलहाल समाप्त होने के आसार किसी भी हाल में नजर नहीं आ रहे हैं। रेल सेवा शुरू होने के पश्चात जो भी यात्री यात्रा करेंगे उन्हें इन गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा तथा रेलवे के द्वारा जारी दिशानिर्देशों की जानकारी रखना भी आवश्यक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here