मानव धर्म प्रचारक महात्मा साध्वी पूर्ण बाई का निधन

0
713

हिम बहादुर/सिलीगुड़ी : मानव धर्म प्रचारक सिक्किम के रम्फू तहसील प्रभारी महात्मा साध्वी पूर्ण बाई का मंगलवार को निधन हो गया। उनका पार्थिक शरीर रम्फू के इंद्रकील प्रयाग में पंचतत्व में विलीन हुआ। मानव उत्थान सेवा समिति पूर्वांचल क्षेत्र के प्रभारी महात्मा साध्वी अखिलेश बाई के साथ संत-महात्मागण, कार्यकर्तागण, प्रेमी भक्तसमाज तथा स्थानीय लोगो ने अंतिम विदाई दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साध्वी पूर्ण बाई कई दिनों से बीमार चल रही थी। उनका इलाज जारी था। इस दौरान मंगलवार को ब्रह्ममुहूर्त के तीन बजे अंतिम स्वांस लिया। उसके बाद उनका पार्थिक शरीर रम्फू के श्री सुयश सत्संग धाम, सत्संग हल में अंतिम दर्शन हेतु रखा गया था। जहाँ महात्मा अखिलेश बाईजी, महात्मा केशव बाई व महात्मा ज्ञान बाई ने महात्मा पूर्ण बाई के जीवनी के बारे में बताया । महात्मा साध्वी पूर्ण बाई सन् १९९१ वर्ष में मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के अनुकंपा से आत्मा ज्ञान प्राप्त किया तथा आत्मा ज्ञान में ध्यानावस्था में गहराई तक पहुँचने के बाद उन्होंने मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से आत्मा ज्ञान का प्रचार प्रसार किया। उनका अटूट सेवा, लगन तथा निस्वार्थ भावना से प्रेरित होकर सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज ने भगवा वस्त्र प्रदान किया। उसके बाद भारत के प्रान्तों में ज्ञान का प्रचार करते हुए असम, उत्तरपुर्वांचल क्षेत्र, नेपाल, सिक्किम के राजधानी गान्तोक पश्चात रम्फू तहसील में तीन वर्षो से प्रभारी रहते हुए प्रचार किया। उनका निधन से मानव उत्थान सेवा समिति का क्षति हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here