जनता कॉलोनी में गृहमंत्री के जन्मदिन पर हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन

0
679

संवाददाता/नई दिल्ली। बाबरपुर विधानसभा के जनता कॉलोनी स्थित पीली मट्टी रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी दिल्ली चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री माननीय अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस हेल्थ चेकअप कैम्प में आम जनमानस के हित को देखते हुए मुफ्त में कई प्रकार के रोगों की जांच जैसे सभी प्रकार की कैंसर, सीबीसी, ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर की जांच बीएमआई, एवं अन्य कई प्रकार के रोगों के जांच की सुविधाएं के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ कैंसर रोग विशेषज्ञ सर्जन दंत सर्जन लैब टेक्नीशियन आदि की मुफ्त परामर्श की सुविधा रखी गई। शिविर का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के जे.जे सेल के दिल्ली प्रदेश प्रभारी नीरज तिवारी ने किया है।

इस मौके पर प्रख्यात चिकित्सक डा.सिनधुजा तिवारी, जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, चिकित्सा दिल्ली प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अनिल गोयल, प्रदेश संयोजक डॉ. वीके मोंगा, राजा राम प्रसाद एवं उमेश वर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here